Pro Kabaddi League: लगातार हार के बाद तमिल थलाइवाज का धमाका, बंगाल को बुरी तरह चटाई धूल
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के नोएडा लेग में तमिल थलाइवाज ने धमाल मचा दिया। लगातार चार मैचों में पराजित होने के बाद थलाइवाज ने अंततः जीत का स्वाद चख लिया। थलाइवाज ने इस मैच में बंगाल वॉरियर्स को पराजित किया और जीत का अंतर 15 अंकों का था।
रेडिंग में थलाइवाज के लिए विशाल चहल ने सबसे ज्यादा 12 अंक हासिल किये। उनके अलावा नरेंदर कंडोला और मोइन शफागी ने भी क्रमशः 5 और 6 हासिल किये। डिफेंस में नितेश कुमार के 6 और आमिर हुसैन के 7 अंक अहम रहे। बंगाल के लिए विश्वास ने 9 औत नितिन ने 8 अंक हासिल किये।

हालांकि मैच की शुरुआत में बंगाल ने धमाका करते हुए 10-6 से बढ़त बनाई थी। इसके बाद थलाइवाज ने भी अपना जलवा दिखाया और तीन अंक लेते हुए स्कोर 9-10 कर दिया और बंगाल की लीड सिर्फ एक अंक की रह गई। यहाँ से थलाइवाज के रेडर्स और डिफेन्स ने समन्वय से काम करते हुए बंगाल को ऑल आउट कर दिया।
वापस आने के बाद बंगाल ने दो अंक हासिल कर स्कोर 13-15 कर दिया लेकिन फासला अब भी बना हुआ था। इसके बाद फजल को आउट करते हुए तमिल थलाइवाज ने एक बड़ी मछली जाल में फंसे। यहाँ डू और डाई रेड से विश्वास आउट हुए और स्कोर 18-13 हो गया। थलाइवाज अच्छी स्थिति में थी। बंगाल ने तीन अंक लेते हुए हाफ टाइम तक स्कोर 16-18 कर दिया।
इसके बाद बंगाल को थलाइवाज ने दूसरी बार आउट करते हुए स्कोर 26-16 कर दिया और दस अंकों की धांसू बढ़त हासिल कर ली। मैच के दस मिनट बाकी थे, इस समय स्कोर 32-20 था और मैच तमिल थलाइवाज के पक्ष में जा रहा था।
इसके बाद थलाइवाज के लिए नितेश ने हाई 5 लिया और स्कोर 38-22 हो गया। अब बंगाल ने प्रयास करते हुए छह अंक हासिल किये लेकिन अंततः तमिल थलाइवाज ने 46-31 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications