Pro Kabaddi League: तमिल थलाइवाज के लिए नरेंदर ने मचाया तहलका, गुजरात जायंट्स की शर्मनाक हार

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन में तमिल थलाइवाज का लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। गुजरात ने उम्मीद नहीं की होगी कि उनको यह मुकाबला 44-25 के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ेगा।

नरेंदर, सचिन तंवर और साहिल गुलिया ने धांसू प्रदर्शन करते हुए गुजरात को चारों खाने चित कर दिया। गुजरात को चार मुकाबलों में यह तीसरी हार मिली है। नरेंदर ने इस मैच में कुल 15 अंक हासिल किये। सचिन ने 5 और डिफेंस से साहिल ने 5 अंक हासिल किये।

pro kabaddi league

गुजरात के रेडर नहीं चल पाए और डिफेंस की तरफ से उम्मीद के अनुरूप काम नहीं हुआ। टीम दो बार ऑल आउट हो गई। राकेश ने सिर्फ तीन अंक हासिल किये। उनके अलावा गुमान के खाते में 7 अंक आए। डिफेंस में काम करते हुए रोहित ने 3 अंक हासिल किये।

शुरुआती कुछ मिनटों में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल रही थी। इसके बाद थलाइवाज ने लीडी हासिल की लेकिन गुजरात की टीम पीछे ही थी। गुजरात ने बराबरी भी कर ली और स्कोर 12-12 हो गया। इसके बाद थलाइवाज ने लीड हासिल की और हाफ टाइम तक स्कोर 18-14 था।

हाफटाइम के बाद नरेंदर ने अपना सुपर 10 पूरा कर लिया। इसके बाद थलाइवाज ने गुजरात को ऑल आउट कर दिया। इससे स्कोर 26-15 हो गया और थलाइवाज के पास एक बड़ी लीड थी जिसे पार कर पाना गुजरात जायंट्स के लिए इतना आसान काम नहीं था।

गुजरात के डिफेंस और रेडिंग विभाग ने मिलकर कुछ अंक जिताए लेकिन लीड काफी ज्यादा थी। कप्तान साहिल ने हाई-5 पूरा किया। इसके बाद राकेश ने रेडिंग और डिफेंस में अंक लेकर फासला 10 का कर दिया लेकिन थलाइवाज ने एक सुपर टैकल के साथ 37-25 की लीड के साथ अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। इसके बाद गुजरात की टीम दूसरी बार ऑल आउट हो गई और थलाइवाज ने बड़े अंतर से मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+