Pro Kabaddi League Mein kal Ka Match Kaun jeeta: प्रो कबड्डी लीग में कल का मैच कौन जीता- दिल्ली vs मुंबई
Pro Kabaddi League Mein kal Ka Match Kaun jeeta: 18 अक्तूबर यानी शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग के दूसरे मैच में दबंग दिल्ली केसी के खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस दोनों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दबंग दिल्ली केसी के कप्तान नवीन कुमार इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। इसके बावजूद भी टीम ने दमदार तरीके से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का शानदार आगाज करने में कामयाबी हासिल की।
आशु मलिक ने दिलाई दिल्ली को जीत
दबंग दिल्ली केसी की ओर से आशु मलिक तथा यू मुम्बा की ओर से आमिरमोहम्मद जफ़रदानिश और अजीत 10 या उससे अधिक पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब रहे। आशु मलिक दिल्ली की तरफ से जीत के हीरो रहे। इस जीत के साथ दिल्ली का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। दबंग दिल्ली ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रही थी, जिसकी बदौलत टीम को 36-28 से जीत मिली।

तेलुगू टाइटंस ने हासिल की जीत
इससे पहले प्रो कबड्डी लीग 2024 के पहले मैच में तेलुगू टाइटंस ने बेंगलुरु बुल्स को 37-29 से हराकर एक शानदार विजय हासिल की। हैदराबाद के गाचीवाइली इंडोर स्टेडियम में पवन सहरावत के नेतृत्व में तेलुगू टाइटंस ने सुपर 10 का प्रदर्शन किया और बेंगलुरु बुल्स को कोई अवसर नहीं दिया।
पहले हाफ में बुल्स ने केवल 11 अंक हासिल किए, जबकि तेलुगू टाइटंस ने 20 अंक बनाए। दूसरे हाफ की शुरुआत में बुल्स ने वापसी का प्रयास किया और परदीप नरवाल ने कुछ उत्कृष्ट रेड किए, लेकिन इसके बाद पवन सहरावत की आक्रामकता ने बुल्स को काफी पीछे छोड़ दिया। इसके परिणामस्वरूप, टीम वापसी करने में असफल रही।












Click it and Unblock the Notifications