Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match Hai: प्रो कबड्डी लीग में आज किसका मैच है- 2 सितम्बर
Pro Kabaddi League Mein Aaj Kiska Match: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मैच खेले जाएंगे। दोनों मैचों में रोमांच की उम्मीद की जा सकती है। दबंग दिल्ली केसी और बेंगलुरु बुल्स के बीच पहले मुकाबले में टक्कर होने वाली है। दिल्ली की कप्तानी आशु मलिक के हाथों में है, वह पिछली बार भी इस टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं।
बेंगलुरु बुल्स अंकित राठी की कप्तानी में कोर्ट पर उतरने वाली है। बुल्स को अपनी पहली जीत की तलाश है, पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। अंक तालिका में अभी तक खाता भी नहीं खुल पाया है। दूसरी तरफ दबंग दिल्ली के लिए इस सीजन का यह पहला ही मैच है।

दबंग दिल्ली जीत क साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेगी। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू हो जाएगा। रेडिंग और डिफेंस दोनों में बराबर का हाथ दिखाने वाली टीम को मैच में जीत मिलने के आसार हैं। दिल्ली के पास कई धाकड़ प्लेयर्स हैं।
दूसरा मैच दिग्गज टीमों के बीच
दूसरा मुकाबला दो दिग्गज टीमों जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। अंकित जगलान की कप्तानी में पटना पाइरेट्स धमाल मचाने का प्रयास करेगी। पटना पाइरेट्स ने भी इस सीजन अपना एक मैच अब तक खेला है लेकिन जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिला है। पटना अंक तालिका में फ़िलहाल नौवें स्थान पर है।
जयपुर पिंक पैंथर्स नितिन रावल की कप्तानी में खेलेगी, इस सीजन जयपुर का पहला मुकाबला है और वह भी एक बड़ी टीम के खिलाफ है। हालांकि जयपुर के पास भी धाकड़ खिलाड़ियों की कमी नहीं है। यह मैच रात 9 बजे शुरू होगा।
Pro Kabaddi League Matches कहां देखें
प्रो कबड्डी लीग मैचों का सीधा प्रसारण भारत में Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा। ऑनलाइन देखने के लिए, आप JioHotstar (Disney+ Hotstar) ऐप या वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें कुछ मिनट का फ्री प्रीव्यू और फिर सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है।












Click it and Unblock the Notifications