PKL Auction 2024: प्रो कबड्डी लीग के ऑक्शन में कौन-कौन हुआ मालामाल! जानें किस टीम ने किसे खरीदा

PKL 2024 Auction: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के लिए दो दिवसीय ऑक्‍शन आज से मुंबई में शुरू हो गया है, जिसका आज पहला दिन था। पीकेएल का ऑक्शन शुक्रवार, 16 अगस्त को समाप्त होगा। खिलाड़ियों को चार कैटेगरी (ए, बी, सी, डी) में बांटा गया है। आइए जानते आज किस खिलाड़ी को किस टीम ने कितने रुपए में अपने साथ शामिल किया है।

तमिल थलाइवाज ने सचिन तंवर को 2.15 करोड़ में खरीदा
तमिल थलाइवाज ने सचिन तंवर को 2 करोड़ 15 लाख रुपए में खरीद लिया है। डिफेंडर सचिन का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।सचिन तंवर पीकेएल ऑक्शन इतिहास में दूसरे सबसे महंगे भारतीय बन गए।

Pro Kabaddi 2024 Auction

हरियाणा स्टीलर्स ने मोहम्मदरेज़ा को 2.7 करोड़ में खरीदा
प्रो कबड्डी लीग 2024 के ऑक्शन के दौरान हरियाणा स्टीलर्स ने ईरानी ऑलराउंडर मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह को 2 करोड़ सात लाख रुपये में खरीदा है।

FBM कार्ड क्या है?
FBM कार्ड का मतलब है फाइनल बिड मैच कार्ड। सभी 12 टीमों को एक FBM कार्ड दिया जाता है जिसका उपयोग वे किसी अन्य टीम द्वारा उस पर की गई अंतिम बोली से मेल करके पिछले सीजन में अपनी टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को वापस पाने के लिए करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो रिलीज किए गए खिलाड़ी को कार्ड के जरिए फिर से टीम में जोड़ने का मौका होता है।


यहां देखें ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट-

  • मोहम्मदरेज़ा शादलोई चियानेह (ईरान)- हरियाणा स्टीलर्स- 2.07 करोड़- ऑलराउंडर
  • फ़ज़ल अत्राचली (ईरान)- बंगाल वॉरियर्स- 50 लाख- डिफेंडर
  • पवन सेहरावत- तेलुगु टाइटन्स- 1.725 करोड़ (FBM) ऑलराउंडर
  • कृष्ण ढुल- तेलुगु टाइटन्स- 70 लाख- डिफेंडर- राइट कॉर्नर
  • सुनील कुमार- यू मुंबा-1.015 करोड़- डिफेंडर
  • सचिन तंवर- तमिल थाईलावास- 2.15 करोड़- रेडर
  • गुमान सिंह- गुजरात जायंट्स- 1.97 करोड़- रेडर
  • मनिंदर सिंह- बंगाल वॉरियर्स- 1.15 करोड़ (FBM)- रेडर
  • भरत- यूपी योद्धा- 1.30 करोड़- ऑल-राउंडर
  • विजय मलिक- तेलुगु टाइटंस- 20 लाख- ऑलराउंडर
  • आशीष दबंग- दिल्ली के.सी.- 23.50 लाख- ऑलराउंडर
  • सोमबीर- गुजरात जाइंट्स- 20 लाख- (FBM) डिफेंडर
  • साहुल कुमार- यूपी योद्धा- 30 लाख- डिफेंडर- राइट कॉर्नर
  • शुभम शिंदे- पटना पाइरेट्स- 70 लाख- डिफेंडर - राइट कॉर्नर
  • सुरजीत सिंह- जयपुर पिंक पैंथर्स- 60 लाख- डिफेंडर - राइट कवर
  • मोहित- पुनेरी पल्टन- 20 लाख- डिफेंडर- लेफ्ट कॉर्नर
  • सिद्धार्थ देसाई- दबंग दिल्‍ली केसी-26 लाख रुपये- रेडर
  • अजिंक्य पवार- बेंगलुरु बुल्स- 1.11 करोड़- रेडर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+