PKL 2023-24: पुणेरी पलटन और यू मुम्बा के बीच कड़ा मैच, 32-32 पर टाई रहा मुकाबला

PKL 2023-24: प्रो कबड्डी में पुणेरी पलटन और यू-मुम्बा के बीच मुकाबला 32-32 से टाई रहा। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और अंक लेने के लिए होड़ दिखी। मुम्बा के लिए गुमान सिंह ने सबसे ज्यादा 15 अंक हासिल किये। पलटन के लिए असलम इनामदार ने 8 अंक हासिल किये।

इस सीजन पुणेरी पलटन का यह पहला टाई मैच था। बात करें यू मुम्बा की, तो उनके लिए दूसरी बार टाई था। पलटन अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और यू मुम्बा का छठा स्थान है। पुणेरी पलटन ने मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत की।मैच शुरू होने के 5 मिनट में ही पलटन ने 3 अंक लेकर लीड हासिल कर ली थी। हालांकि बाद में यू मुम्बा ने भी अंक जुटाए लेकिन 10 मिनट तक पलटन आगे रही। स्कोर 8-6 था।

pkl 2023-24

पुणेरी पलटन लीड को आगे लेकर जाने का प्रयास कर रही थी लेकिन यू मुम्बा ने पीछा नहीं छोड़ा। उनको पता था कि बड़ी लेड होने के बाद मैच में वापसी करना आसान काम नहीं होता है। गुमान सिंह ने सुपर रेड से मुंबई को मुकाबले में आगे कर दिया और स्कोर 12-10 हो गया। इसके बाद पलटन ऑल आउट हो गई और मुम्बा को 3 अंक और मिल गए। इसके बाद पलटन ने वापसी की और हाफ टाइम तक 19-17 स्कोर हो गया और मुम्बा की लीड कम हो गई।

ब्रेक के बाद पुणेरी पलटन ने यू मुम्बा की बढ़त को पाट दिया और 25वें मिनट तक स्कोर 25-25 हो गया। इसके बाद पुणेरी पलटन में यू मुम्बा को ऑल आउट कर दिया और लीड हासिल कर ली। इस समय स्कोर 25-23 हो गया। दोनों टीमों के बीच 30वें मिनट तक 26-26 की बराबरी हासिल कर ली। अंतिम समय में जीतने के लिए दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

अंतिम पांच मिनट का खेल बचा था, इस समय दोनों टीमों के 29-29 पॉइंट्स थे। शादलू ने हाई फाइव पूरा कर लिया। दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे से आगे जाने की होड़ देखने को मिली। कभी यू मुम्बा आगे रही, तो कभी पलटन आगे रही। अंत तक दोनों टीमों के अंक 32-32 हो गये। यहाँ मुकाबला समाप्त हो गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+