PKL 2023-24: जयपुर पिंक पैंथर्स की 11वीं जीत, हरियाणा ने करीबी मैच में टाइटंस को हराया

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी में आज के पहले मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने बंगाल वॉरियर्स को पराजित कर दिया। जयपुर की यह 11वीं जीत है और बंगाल को छठी हार का सामना करना पड़ा है। जयपुर ने 42-25 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया और प्लेऑफ़ के करीब आ गए। दूसरे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने तेलुगु टाइटंस को 37-30 के करीबी अंतर से पराजित कर दिया।

शुरुआत में दोनों ही टीमों ने धीमी गति से शुरुआत की। स्कोर पहले 10 मिनट में 7-7 की बराबरी पर चल रही थी। इसके बाद जयपुर के डिफेन्स ने बेहतरीन कम करते हुए विपक्षी खिलाड़ियों की रेड सफल नहीं होने दी। हालांकि हाफ टाइम तक ज्यादा अंतर नहीं रहा, बंगाल ने भी टक्कर दी और स्कोर 13-12 रहा।

pkl

ब्रेक के बाद श्रीकांत के दो अंकों से बंगाल की टीम लीड में आ गई। इसके बाद जयपुर के डिफेन्स ने श्रीकांत को आउट कर जयपुर को दो अंक दिलाए। बंगाल को ऑल आउट कर जयपुर ने स्कोर 24-19 पर पहुंचा दिया। इस लीड में जयपुर ने और वृद्धि कर ली। अंकुश ने अपना हाई फाइव भी पूरा कर लिया।

बंगाल की टीम दस अंक पीछे थी लेकिन वैभव ने अर्जुन के विरुद्ध सुपर टेकल से दो अंक और जुटाए लेकिन इससे बात नहीं बनने वाल थी। खेल के अंतिम दो मिनट में अर्जुन ने डू और डाई रेड से दो अंक जुटाए और टीम को जीत दिला दी। इस तरह जयपुर ने 42-25 से मुकाबला जीत लिया।

तेलुगु टाइटंस के खिलाफ मैच में पहले हाफ में हरियाणा के डिफेन्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। रेडिंग ने भी कुछ वही किया और ब्रेक तक स्कोर 24-12 था। इस समय हरियाणा ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन ब्रेक से आने के बाद तेलुगु टाइटंस से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

हरियाणा के पास बड़ी बढ़त होने का एडवांटेज अंत तक रहा। हालांकि टाइटटंस ने प्रयास अच्छा किया लेकिन अंतिम पांच मिनट में हरियाणा के पास 10 अंकों की लीड थी। हरियाणा के लिए मोहित नांदल ने हाई-5 पूरा कर लिया। अंततः हरियाणा ने 37-30 से मुकाबला अपने नाम कर लिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+