Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धमाकेदार रेडर परदीप नरवाल कितना कमाते हैं? जानिए उनकी सैलरी और कुल नेटवर्थ

Pardeep Narwal Net Worth: कबड्डी में भारतीय खिलाड़ी परदीप नरवाल का नाम किसी से छुपा नहीं है। उनको किसी परिचय की आवश्यकता भी नहीं है। परदीप नरवाल प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा के लिए खेलते हैं। उनको प्रो कबड्डी में कुछ बड़े नामों में गिना जाता है और सैलरी भी अच्छी है।

प्रो कबड्डी के सीजन 7 दौरान उन्होंने 900 अंक पूरे किये थे और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे। पटना पाइरेट्स को 2016-17 में टाइटल जिताने में उनका अहम योगदान रहा था। पंजाब से आने वाले इस खिलाड़ी के लाखों फैन्स हैं, जो उनके गेम के मुरीद हैं।

pardeep narwal

प्रो कबड्डी लीग में परदीप की सैलरी की बात की जाए, तो वह प्रति मैच के 4 लाख रुपये हासिल करते हैं। अगर सालाना इनकम की बात करें, तो वह डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा प्राप्त करते हैं। अनुमानों के अनुसार प्रदीप नरवाल की नेट वर्थ 8 करोड़ 40 लाख रुपये के करीब है। यह अलग-अलग स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर है। उनकी नेट वर्थ इससे ज्यादा भी हो सकती है।

यूपी योद्धाज में आने के बाद उनकी सैलरी में भारी इजाफा हुआ है। उनको 1 करोड़ 65 लाख रुपये में साइन किया गया है। कुछ छोटे ब्रांड्स भी उनके पास हैं। प्रो कबड्डी लीग के दौरान नरवाल ज्यादा एक्टिव दिखाई देते हैं। यूपी के लिए वह एक अहम नाम हैं और आने वाले समय में उनसे टीम को खिताब दिलाने की उम्मीद भी रहेगी।

साल 2016 में भारतीय टीम ने कबड्डी वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया था और नरवाल उस टीम में थे। इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग में 2016 और 17 में वह विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2017 में भारत ने एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप में जीत दर्ज की थी, वह इस टीम में भी थे।

दुबई में साल 2018 में भारत ने कबड्डी मास्टर्स में जीत हासिल की थी, परदीप नरवाल उस समय टीम इंडिया में थे। प्रो कबड्डी में उनको मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का ख़िताब भी दिया जा चुका है। इसके अलावा साल 2017 और 18 में उनको प्रो कबड्डी लीग में बेस्ट रेडर का अवॉर्ड भी मिला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+