Pro Kabaddi League: यूपी योद्धाज और हरियाणा स्टीलर्स के बीच रोमांचक मैच, मामूली अंतर से यूपी की हार
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धाज के खिलाफ हुए मैच में धमाका कर दिया। हरियाणा ने जीत दर्ज करते हुए इस सीजन का तीसरा मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि यह मुकाबला काफी कड़ा रहा। हरियाणा स्टीलर्स ने 30-28 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
हरियाणा की जीत में विनय का बड़ा रोल रहा, उन्होंने कुल 8 अंक हासिल किये। यूपी के लिए सुपर सब गगन गौड़ा ने 9 अंक जुटाए। हालांकि धांसू खेल के बाद भी वह अपनी टीम की हार नहीं झेल पाए। यूपी का रेडिंग विभाग आज कमाल करने में नाकाम रहा, इस वजह से हार का सामना करना पड़ा।

हरियाणा ने शुरुआत में बढ़त हासिल की और बाद में यूपी ने जोर लगाया। भरत ने सुपर रेड से स्कोर 6-5 कर दिया और यूपी की टीम आगे हो गई। इसके बाद हरियाणा ने वापसी करते हुए बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान संजय ने हाई 5 भी पूरा कर लिया।
दोनों टीमें लगातार डू ओर डाई पर खेल रही थीं। विनय आए और फिर अंक लेकर लौटे। अब हरियाणा की लीड 3 की हो चुकी थी। हालांकि अगले ही पल भरत ने शादलू का शिकार कर लिया। पहले हाफ में हरियाणा ने बढ़त हासिल की और स्कोर 11-9 रहा।
हाफ टाइम के बाद हरियाणा स्टीलर्स ने अपना दबदबा बनाए रखा और पांच अंकों की लीड कर दी। यूपी के लिए सुपर टैकल आता लेकिन गगन ने शादलू को आउट कर उस स्थिति को टाल दिया। इसके बाद दस मिनट का गेम ही बचा हुआ है।
इस बीच यूपी ने शिवम को आउट कर पॉइंट ले लिया। इसके बाद गगन ने भी एक अंक लेते हुए फासला दो अंकों का कर दिया। यहाँ से दोनों टीमों का प्रयास जारी रहा लेकिन हरियाणा ने लीड बरकरार रखने में सफलता प्राप्त की। डिफेंस ने कोई रिस्क नहीं लिया और दो अंकों के अंतर से हरियाणा ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications