Dream11 Prediction: प्रो कबड्डी की ड्रीम 11 से करोड़ों कमाने का मौका, जानें दिल्ली-मुंबई की बेस्ट टीम

Dream11 Prediction: प्रो कबड्डी लीग का दसवां सीजन रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 20 जनवरी यानी कि शनिवार को प्रो कबड्डी लीग का 80वां मुकाबला खेला जाएगा। दबंग दिल्ली केसी और यू मुंबा के बीच यह मुकाबला हैदराबाद में होने वाला है। दोनों ही टीम की कोशिश इस मैच को जीत कर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और बेहतर करने की होगी।

शानदार रहा है दबंग दिल्ली का प्रदर्शन: दबंग दिल्ली का प्रदर्शन प्रो कबड्डी लीग 10 में अब तक शानदार रहा है। यू मुंबा के खिलाफ भी दिल्ली की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। दिल्ली की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी तरफ यू मुंबा की टीम दिल्ली को हराकर टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। मुंबई ने शुरुआती कुछ मुकाबले में जीत जरूर हासिल की थी लेकिन उसके बाद टीम की लय बिगड़ती दिखाई दे रही है।

Dream11 1

जानिए किसका पलड़ा भारी: दबंग दिल्ली ने अब तक इस टूर्नामेंट में 13 मुकाबले खेले हैं जिनमें से उसने सात में जीत हासिल की है और 44 अंकों के साथ दबंग दिल्ली की टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुंबई के खिलाफ होने वाला यह मुकाबले उनके लिए बेहद अहम है। दूसरी तरफ यू मुंबा ने अब तक इस लीग में कुल 12 मैच खेले हैं। जिनमें से 6 में उन्हें जीत हासिल हुई है। मुंबई की टीम 36 प्वॉइंट्स के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद है।

दबंग दिल्ली केसी और यू मुम्बा ड्रीम 11 - 1

कप्तान: योगेश
उपकप्तान: गुमान सिंह
खिलाड़ी: योगेश, रिंकू, आशीष, विक्रांत, आशु मलिक, आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश, गुमान सिंह।

दबंग दिल्ली केसी और यू मुम्बा ड्रीम 11 - 2

कप्तान: आशु सिंह
उपकप्तान: रिंकू एचसी
खिलाड़ी: योगेश, आशीष, विक्रांत, आशु मलिक, आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश, गुमान सिंह, मंजीत।

दबंग दिल्ली केसी संभावित प्लेइंग 7: आशु मलिक (कप्तान), मीतू शर्मा, मंजीत, मोहित, विक्रांत, योगेश और आशीष।

यू मुम्बा संभावित प्लेइंग 7: सुरिंदर सिंह (कप्तान), गुमान सिंह, आमिरमोहम्मद ज़फरदानेश, विश्वंत वी, गोकुलाकनन एम, रिंकू और महेंदर सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+