Pro Kabaddi League: परदीप नरवाल हैं PKL में रेडिंग के बादशाह, उनके प्रदर्शन पर एक नज़र

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है, पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु बुल्स में स्टार रेडर परदीप नरवाल खेलेंगे। इस सीजन उनको बेंगलुरु ने अपने साथ शामिल किया है।

रेडिंग के दौरान परदीप नरवाल विपक्षी डिफेंस को छकाते हुए परदीप नरवाल डुबकी लगाते हुए निकल जाते हैं। इस वजह से उनको 'डुबकी' किंग भी कहा जाता है। बेंगलुरु बुल्स ने सीजन 11 के लिए परदीप नरवाल को 70 लाख रुपये की धन राशि में खरीदा है।

pardeep narwal

बेंगलुरु से पहले पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धाज के लिए खेल चुके परदीप नरवाल से इस बारे बुल्स को काफी उम्मीदें हैं। पिछले तीन साल तक लगातार वह यूपी के साथ थे। सीजन तीन और पांच में वह बेस्ट रेडर भी रहे हैं। पटना पाइरेट्स जब लगातार तीन सीजन टाइटल जीती थी, उस समय नरवाल टीम में थे।

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में परदीप नरवाल के नाम कुल 1690 पॉइंट्स हैं, जो सर्वाधिक हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 170 मुकाबले खेले हैं। जहाँ तक सुपर रेड की बात है, तो 75 मौकों पर उन्होंने ऐसा किया है। सुपर 10 उन्होंने 85 बार हासिल किया है। रेडिंग में उनको महारथ हासिल है।

कब हुए सबसे ज्यादा लोकप्रिय

प्रो कबड्डी लीग में परदीप नरवाल को पहचान पटना पाइरेट्स के साथ मिली। इस टीम के साथ सीजन तीन में खेलते हुए वह बेस्ट रेडर बने थे और वहां से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर बढ़ता चला गया। सीजन 3 में पटना ने टाइटल जीता और अगले दो सालों में भी पटना ने लगातार टाइटल जीता।

सीजन 11 के लिए बेंगलुरु बुल्स टीम

नीरज नरवाल, भरत हूडा, सौरभ नंदल, अमन, यश हुड्डा, विकास कंडोला, मोहम्मद लिटन अली, पिओटर पमुलक, सचिन नरवाल, विशाल, रण सिंह, मोनू, पी सुब्रामणिन, सुरजीत सिंह, अभिषेक सिंह, बंटी, सुंदर, सुशील, रक्षित, रोहित कुमार और अंकित, प्रतीक, अक्षित, अरुलनाथबाबू और आदित्य पवार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+