Pro Kabaddi League: 3 खिलाड़ी जिनको PKL में इस सीजन फैन्स करेंगे काफी मिस
Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग के ग्यारहवें सीजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 18 अक्टूबर को लीग का आगाज हो जाएगा। गत चैम्पियन पुणेरी पलटन के सामने अपना ख़िताब बचाने की चुनौती रहेगी। पुणेरी पलटन के लिए काम आसान नहीं होने वाला है। ऑक्शन में हर टीम ने खुद को मजबूत बनाने का प्रयास किया है।
फैन्स इस सीजन अपने कुछ स्टार्स को मिस करने वाले हैं। ये खिलाड़ी इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। सीजन ग्यारह में टीमों ने इन प्लेयर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में फैन्स को उनकी कमी जरुर खलेगी लेकिन यही खेल की रीति होती है। पुराना जाता है, तो नया खिलाड़ी आता है। इस सीजन बाहर हुए तीन प्लेयर्स की बात यहाँ की गई है।

शिवम ठाकुर उस खिलाड़ी का नाम है, जिनको यू मुम्बा ने रिटेन किया था लेकिन किसे मालूम था कि उनको बाहर होना पड़ेगा। चोट की वजह से शिवम बाहर हो गए। वह इस सीजन खेलते हुए दिखाई नहीं देने वाले हैं। रोहित राघव उनकी जगह खेलेंगे। पिछले सीजन शिवम का प्रदर्शन खराब नहीं रहा था लेकिन इसे बहुत ज्यादा अच्छा भी नहीं कह सकते। फैन्स उनको मिस करेंगे।
हरियाणा स्टीलर्स ने कप्तान मोहित नांदल को रिटेन किया था। नीलामी से पहले ही वह टीम में शामिल थे लेकिन अचानक उनको रिलीज करने की घोषणा कर दी गई थी। इसके बाद खलबली मची थी कि ऐसा क्या हो गया जो उनको बाहर किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार डोपिंग मामलों के कारण उनको टीम ने बाहर कर दिया। हरियाणा को उनकी कप्तानी में पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय करने का मौका मिला था।
दबंग दिल्ली से आने वाले हिम्मत अंतिल भी इस बार नहीं दिखेंगे। दिल्ली ने उनको रिलीज नहीं किया था। नीलामी से पहले ही वह टीम के साथ थे लेकिन बाद में चोट के कारण उनको बाहर होना पड़ा। इस तरह दिल्ली के लिए यह एक बड़ा झटका था। रिप्लेसमेंट की घोषणा करते हुए दिल्ली ने हिम्मत की जगह अनिकेत माने को शामिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications