एशिया कप में दम दिखाएगी महिला हाॅकी टीम, इन टीमों से होगा मुकाबला
बेंगालुरू: भारतीय महिला हॉकी टीम 21-28 जनवरी तक सुल्तान काबूस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले हॉकी एशिया कप में अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आखिरी बार 2017 में हुए इस टूर्नामेंट को भारत ने चीन को हराकर अपने नाम किया था। अब भारतीय महिला टीम खिताब को अपने पास बनाए रखने के लिए बड़ी टीमों का सामना करेगी। भारत ने इससे पहले 2004 में एशिया कप पर कब्जा किया था। तब भारतीय टीम ने जापान को 1-0 से मात दी थी।

भारतीय महिला टीम रविवार को ओमान के मस्कट में पहुंची थी। टूर्नामेंट में चीन, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर, साउथ कोरिया और थाईलैंड से भारत का मुकाबला होगा और इस टूर्नामेंट की टाॅप चार में रहेंगी वे स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले 2022 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। गोलकीपर सविता, जो टीम की कप्तानी कर रही हैं, ने कहा कि वह अपनी ताकत पर विश्वास करती हैं।
यह भी पढ़ें- जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सानिया मिर्जा, खरीद रखा है 13 करोड़ का घर
सविता ने हॉकी इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "हमारा सबसे पहला ध्यान हमेशा खुद पर रहेगा। मलेशिया जापान, कोरिया, चीन और अन्य टीमों ने जो हाल ही में मैच खेले हैं, हमने उसके वीडियो देखते हुए उनके लिए तैयारी की है। लेकिन हर टीम की अपनी ताकत और कमजोरियां होती हैं और इसलिए हम सबसे पहले अपने आप पर ध्यान करेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम पेनल्टी कार्नर हासिल करें और बचाव करते समय मजबूत बने रहें। जिस समय हम अटैकिंग खेल खेलते हैं तो हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम अपनी रक्षा के लिए भी चुस्त रहें। अगर हम अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो विपक्ष हमें चुनौती नहीं दे पाएगा।''
बता दें कि एशिया कम में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकाॅर्ड साउथ कोरिया के नाम है। साउथ कोरिया की महिला टीम तीन बार चैंपियन बनी हैं। उसने 1885, 1993, 1999 में खिताब जीता था। इसके अलावा दो बार वह (2007-2013) फाइनल में हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications