Hockey World Cup का आगाज आज से, जानिए क्यों 4 बार की चैंपियन पाकिस्तान नहीं है इस बार विश्व कप का हिस्सा

2023 हॉकी विश्व कप का आगाज आज से ओडिशा में हो रहा है, लेकिन 4 बार की चैंपियन पाकिस्तान इस बार हॉकी वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

Pakistan Hockey Team

15th Hockey World Cup 2023 हॉकी विश्व कप का आगाज आज से ओडिशा के राउरकेला और राजधानी भुवनेश्वर में हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत का पहला मुकाबला स्पेन से आज ही है। 13 से 29 जनवरी तक चलने वाले हॉकी विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच 17 दिनों में 44 मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि हॉकी वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम और भारत की प्रतिद्वंदी पाकिस्तान इस विश्व कप में हिस्सा नहीं ले रही है।

हॉकी प्रेमियों को लगा है झटका

आपको बता दें कि पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड की सबसे सफल टीम है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा 4 बार हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान के नहीं होने से हॉकी प्रेमियों में निराशा है। हॉकी के लवर इस विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का भी इंतजार कर रहे थे, लेकिन सच्चाई यह है कि पाकिस्तान की टीम इस बार विश्व कप का हिस्सा नहीं है।

क्यों पाकिस्तान इस बार नहीं है विश्व कप का हिस्सा?

आपको जानकार हैरानी होगी कि पाकिस्तान की टीम 2023 हॉकी विश्व कप में इसलिए शामिल नहीं है, क्योंकि वो इस मेगा इवेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं। वर्ल्ड वाइड रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज पाकिस्तान की टीम ने आखिरी बार हॉकी विश्व कप 1994 में जीता था। 2014 में पाकिस्तान की टीम हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। 2018 में पाकिस्तान विश्व कप का हिस्सा थी, लेकिन वो टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी और अब 2023 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई और यही कारण है कि वो इस साल इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं।

क्यों क्वालीफाई नहीं कर पाई पाकिस्तान?

आपको बता दें कि पाकिस्तान को 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए 2022 एशिया कप में कम से कम टॉप 4 में जगह बनानी थी, लेकिन पाकिस्तान की टीम दूसरे राउंड में जाने में सफल नहीं रही थी। पिछले साल 23 मई से 1 जून तक खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान की टीम पूल ए में तीसरे स्थान पर रही थी। हॉकी एशिया कप 2022 का आयोजन जकार्ता में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+