Hockey 5 Asia Cup: भारत की खिताबी जीत के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई
Hockey 5 Asia Cup: हॉकी 5 एशिया कप में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को फाइनल में हरा दिया। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक गया था। टीम इंडिया ने मुख्य समय में पिछड़ने के आबाद वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद मैच अपने नाम कर लिया।
भारत की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। टीम के लिए ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि इस अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई। यह जीत खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का सबूत है। हमने अगले साल ओमान में होने वाले हॉकी 5 वर्ल्ड कप में भी अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम आधे समय तक 2-3 से पीछे चल रही थी। इसके बाद वापसी करते हुए टीम इंडिया ने 4-4 की बराबरी कर ली। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर रहा और फिर पेनल्टी शूटआउट की बारी आई। भारत ने पाकिस्तान को एक भी गोल नहीं करने दिया। टीम इंडिया ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम कर टाइटल जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications