Ind vs Arg Hockey Match: भारत-अर्जेंटीना के हॉकी मैच में कौन जीता? ओलंपिक में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला

IND vs ARG Hockey: पेरिस ओलंपिक में भारत और अर्जेंटीना के हॉकी मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हाफ में गलतियाँ की। दो बार मौके मिलने के बाद भी भारतीय टीम की तरफ से कोई गोल देखने को नहीं मिला। मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले भारत ने गोल किया और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गोल कर लीड लेने का मौका भी भारत को मिल गया था लेकिन फायदा नहीं उठा पाए। भारत को 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिल गया था लेकिन इसे भुनाने में नाकाम रहे। बॉल क्रॉस बार से हिट कर चली गई।

indian hockey

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल देखने को नहीं मिला, इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत के पास एक बार फिर से मौका आया। इस बार 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिल गया था लेकिन फिर से गोल में तब्दील नहीं कर पाए। अर्जेंटीना ने पहले हाफ के अंतिम मिनट में गोल कर लीड ले ली। लुकास मार्टिनेज ने गोल कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में आते ही दोनों टीमों के पास एक बार फिर से गोल करने का मौका आया। दोनों को एक-एक बार पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन शॉट गोल बॉक्स में नहीं गया। भारतीय टीम का खेल निराश करने वाला रहा और तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर भी लीड अर्जेंटीना के पास थी।

जब मुकाबला समाप्त होने में दो मिनट का समय था, उस समय भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमन ने भारत के लिए गोल दाग दिया और दोनों टीमें बरबरी पर आ गईं। हालांकि इस गोल से पहले भारत के पास मौके आए थे अंततः भारतीय टीम ने मौके का फायदा उठा लिया।

अंतिम पांच मिनट में भारत ने गोलकीपर श्रीजेश के बिना फुल स्ट्रेंथ से खेलने का फैसला किया और सफलता भी मिली। अंतिम दो मिनट से पहले गोल कर भारत ने टाई करा दिया। भारत ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था और अब अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला है। तीसरा मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ होगा, यह मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+