Champions Trophy: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी फाइनल में टक्कर? कैसे होगा यह संभव
Champions Trophy Hockey: हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में धमाल देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से युवा और अनुभव का मिश्रण देखने को मिला है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर बिना हारे तय किया है।
भारतीय टीम ने अपने अंतिम लीग चरण के मैच में पाकिस्तान को पराजित कर दिया। टीम इंडिया ने पाक को 2-1 के अंतर से हराते हुए टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा है। अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में खेलेगी और वहां से फाइनल तक का सफर तय करना होगा। भारतीय टीम की फॉर्म को देखते हुए यह काम मुश्किल नहीं होना चाहिए।

भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल मैच अब एक नॉक आउट मुकाबला है। इसमें सामने दक्षिण कोरिया की टीम है। टीम इंडिया को फाइनल में जाने के लिए दक्षिण कोरियाई टीम को पराजित करना पड़ेगा। लीग चरण में भारत ने कोरिया को पराजित किया था।
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 16 सितम्बर को खेला जाना है। इसके बाद फाइनल है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम के पास भी फाइनल में जाने का अच्छा मौका है। पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला चीन की टीम से होना है। इसमें जीत दर्ज करने पर पाक टीम फाइनल में होगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच का इंतजार दर्शकों को है। अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतने में कामयाब रहती हैं, तो फाइनल मैच खेलने का मौका आ सकता है। फाइनल मुकाबला 17 सितम्बर को खेला जाना है। भारत ने लीग चरण में पाक को हराया था, इस वजह से टीम इंडिया के हौसले बुलंद रहेंगे।
फ़िलहाल तो भारत और पाकिस्तान दोनों को ही एक-एक पड़ाव पार करना पड़ेगा। सेमीफाइनल की चुनौती पार करने से ही फाइनल मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। दोनों देशों के फैन्स भी यही चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाए।












Click it and Unblock the Notifications