India vs Pakistan: कब और कहाँ देखें भारत-पाकिस्तान चैम्पियंस ट्रॉफी मैच, कल ही होगी कड़ी टक्कर

India vs Pakistan Live Streaming: भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के अपने अंतिम राउंड-रॉबिन मैच में शनिवार 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। यह गेम चीन के हुलुनबुइर में मोकी ट्रेनिंग बेस पर होगा। भारत फिलहाल चार मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है और टीम इंडिया के पास कुल 12 अंक हैं।

पाकिस्तान आठ अंकों के साथ भारत से पीछे दूसरे स्थान पर है। उन्होंने हाल ही में अपने ताज़ा मुक़ाबले में मेज़बान चीन को 5-1 से हराया था। दोनों टीमें प्रतियोगिता के अगले चरण में अपनी लय बरकरार रखने का लक्ष्य रखते हुए आगे बढ़ना चाहेंगी।

india vs pakistan

भारतीय टीम को रोक पाना पाकिस्तान के लिए आसान कार्य नहीं है। टीम इंडिया ने अब तक जीते सभी चारों मैचों में डोमिनेट किया है। टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत मलेशिया के खिलाफ आई थी। उस मैच में भारतीय टीम ने 8-1 से जीत दर्ज की है। जापान के खिलाफ हुए मैच में भी भारत ने 5-1 से जीत हासिल की थी।

भारत-पाकिस्तान मैच कहाँ देखें

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शनिवार 14 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे पर खेला जाएगा। प्रशंसक सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसके अलावा मैच का भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और एचडी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पाकिस्तान के लिए अहम मैच

भारतीय टीम ने लगातार चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है लेकिन पाक टीम सेमीफाइनल में जाने के लिए उत्सुक होगी। पाकिस्तानी टीम इस मैच में अपना पूरा जोर लगाते हुए अगले चरण में प्रवेश करने का प्रयास करेगी। पाकिस्तानी टीम ओलंपिक में नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+