India vs Japan: भारतीय हॉकी का फिर से चला जादू, गोल की बारिश कर जापान को रौंदा
India vs Japan, Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। हाल ही में पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर आई भारतीय टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में पहले मैच में धांसू जीत दर्ज की और चीन को हरा दिया। इसके बाद लगातार दूसरे मुकाबले में धाकड़ खेल दिखाया है।
जापान के साथ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले हाफ में अपने खेल का लोहा मनवाया। शुरुआत में ही भारत ने गोल करते हुए लीड हासिल कर ली। भारत के लिए पहला गोल सुखजीत सिंह ने दागा। इसके बाद भी भारतीय टीम नहीं रुकी और आक्रमण जारी रखा।

भारत के लिए दूसरा गोल अभिषेक ने किया और बढ़त डबल हो गई। भारतीय आक्रमण के सामने जापानी टीम बेबस नजर आई और पहले हाफ में भारत ने तीसरा गोल भी दाग दिया। तीसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर से आया। हरमनप्रीत और संजय ने मिलकर गोल दागा और लीड ट्रिपल हो गई। यहाँ पहला हाफ समाप्त हो गया। हालांकि जापान ने तीसरे क्वार्टर ने अंतर कुछ कम करने का प्रयास किया और एक गोल कर दिया। इससे स्कोर 3-1 हो गया।
अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रमण करने का प्लान बनाया। इस क्वार्टर में भारत का चौथा गोल जरमनप्रीत और उत्तम के समन्वय से आया। डी के अंदर जरमन के पास को उत्तम ने गोल में पहुंचाकर स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद मुकाबले के अंतिम मिनट में भारत के लिए सुखजीत ने गोल कर दिया और भारत ने मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया। इस तरह भारत ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications