Hockey 5 Asia Cup: भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को हराकर जीता ख़िताब

India vs Pakistan: पुरुष हॉकी 5 एशिया कप के एशिया कप में भारतीय टीम ने खिताबी जीत हासिल कर ली। ओमान के सलालाह में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तानी टीम को शिकस्त देते हुए खिताबी जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की।

भारतीय टीम इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम से पीछे चल रही थी। हाफ टाइम तक टीम इंडिया 3-2 से पीछे थी। इसके बाद वापसी करते हुए भारत ने अंतिम समय तक स्कोर 4-4 की बराबरी कर ली। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। वहां भारत ने पाक को 2-0 से पराजित कर दिया।

indian hockey team

मनिन्द्र सिंह और गुरजोत भारतीय टीम के लिए हीरो बनकर निकले। दोनों ने गोल दागे। भारतीय गोलकीपर सूरज ने भी अपना काम बखूबी करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गोल से वंचित कर दिया। मुकाबले में भारत के लिए मोहम्मद राहील ने दो गोल दागे। उनके अलावा जुगराज सिंह और मनिंदर सिंह ने गोल करते हुए पाकिस्तानी स्कोर की बराबरी कर ली।

इससे पहले टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारतीय टीम को पाकिस्तान से हार मिली थी। पाक ने उस समय भारत को 5-4 से हराया था। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए उस हार का हिसाब चुकता कर दिया। सेमीफाइनल में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन था। मलेशिया को 10-4 से हराते हुए भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+