Hockey World Cup 2023: 13 जनवरी से होगा हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज, जानिए कब, कहां और किसके होंगे मैच
Hockey world cup 2023 schedule: आखिरी बार 1975 में हॉकी वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम इस साल कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी।

Hockey world cup 2023 schedule: इस साल का आगाज हॉकी वर्ल्ड कप के साथ होने जा रहा है। 13 जनवरी से भारत में हॉक वर्ल्ड कप की शुरुआत की जाएगी। 13 जनवरी को अर्जेंटीना-साउथ अफ्रीका के बीच दोपहर 1:00 बजे से मैच के साथ इस टूर्नामेंट की शुरुआत की जाएगी। भारत में इस साल हॉकी वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश इतने सालों से ट्रॉफी जीतने का इंतजार खत्म करने की होगी।

जानिए वर्ल्ड कप से जुड़ी जरूरी बातें
भारतीय टीम इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ ग्रुप-4 में है। वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मुकाबला स्पेन के साथ खेलेगी। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम की टीम वर्ल्ड कप जीतने की रेस में बनी हुई है। हॉकी वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को चार पूल में बांटा गया है, जिसमें चार-चार टीमें हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम टूर्नामेंट में बाजी मारती है। वर्ल्ड कप के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

यहां जानें वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल
13 जनवरी- अर्जेंटीना बनाम दक्षिण अफ्रीका
13 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम फ्रांस
13 जनवरी- इंग्लैंड बनाम वेल्स
13 जनवरी- भारत बनाम स्पेन
14 जनवरी- न्यूजीलैंड बनाम चिली
14 जनवरी- नीदरलैंड बनाम मलेशिया
14 जनवरी- बेल्जियम बनाम कोरिया
14 जनवरी- जर्मनी बनाम जापान
15 जनवरी- स्पेन बनाम वेल्स
15 जनवरी- इंग्लैंड बनाम भारत
16 जनवरी- मलेशिया बनाम चिली
16 जनवरी- न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड
16 जनवरी- फ्रांस बनाम दक्षिण अफ्रीका
16 जनवरी- अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रेलिया
17 जनवरी- कोरिया बनाम जापान
17 जनवरी- जर्मनी बनाम बेल्जियम
19 जनवरी- मलेशिया बनाम न्यूजीलैंड
19 जनवरी- नीदरलैंड बनाम चिली
19 जनवरी- स्पेन बनाम इंग्लैंड
19 जनवरी- भारत बनाम वेल्स
20 जनवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
20 जनवरी- फ्रांस बनाम अर्जेंटीना
20 जनवरी- बेल्जियम बनाम जापान
20 जनवरी- कोरिया बनाम जर्मनी

इस दिन होगी फाइनल और सेमीफाइनल की जंग
पहला क्वार्टर फाइनल: 24 जनवरी
दूसरा क्वार्टर फाइनल: 24 जनवरी
तीसरा क्वार्टर फाइनल: 25 जनवरी
चौथा क्वार्टर फाइनल: 25 जनवरी
पहला सेमीफाइनल: 27 जनवरी
दूसरा सेमीफाइनल: 27 जनवरी
फाइनल: 29 जनवरी

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
भारतीय हॉकी टीम: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, अरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप एक्स, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह।












Click it and Unblock the Notifications