Hockey World Cup 2023: भारत की दमदार शुरुआत, स्पेन को 2-0 से दी मात

India vs Spain Hockey World Cup Highlights: अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले को अपने नाम किया।

Hockey World Cup

India vs Spain Hockey World Cup Highlights: भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हरा दिया है। स्पेन की शुरुआत अच्छी रही और पहले क्वार्टर में भारत पर दबाव बनाने में सफल रही। । शुरुआती पांच मिनटों तक स्पेन ने टीम इंडिया को काफी परेशान करने का काम किया। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने दमदार वापसी करते हुए गोल दाग दिए।

अमित रोहदास ने दागा पहला गोल

अमित रोहदास ने दागा पहला गोल

भारत को मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए अमित रोहदास ने टीम के लिए पहला गोल किया। अमित रोहिदास ने पहले और हार्दिक सिंह ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया। भारत को अगला मैच 15 जनवरी को इंग्लैंड से खेलना है। भारत ने 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। हार्दिक सिंह ने स्पेन के खिलाड़ियों को चकमा देते हुए गोल करने का काम किया।

वर्ल्ड कप में भारत के 200 गोल पूरे

वर्ल्ड कप में भारत के 200 गोल पूरे

स्पेन के खिलाफ दो गोल जड़ते ही भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में अपने दो सौ गोल पूरे कर लिए हैं। इस मैच में भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस पर खिलाड़ियों को कोई फायदा नहीं मिला। लेकिन दूसरे पेनल्टी कॉर्नर में अमित रोहदास ने कोई गलती नहीं की और टीम को पहला गोल दिला दिया। अमित और हार्दिक ने टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने कोई गोल नहीं किया। स्पेन की तरफ से भी कोई गोल नहीं किया गया।

भारत को 2-0 से मिली जीत

भारत को 2-0 से मिली जीत

मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को गोल करने का मौका मिला, लेकिन वह इसे भुनाने में कामयाब नहीं हो सके। हाफटाइम तक टीम इंडिया मैच में 2-0 से आगे थी। अंत के कुछ मिनटों में स्पेन के खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ गोल करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सके। भारत के ग्रुप में इंग्लैंड और वेल्स की टीम भी है। इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 5-0 से जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+