Hockey World Cup: दमदार तरीके से हुआ हॉकी वर्ल्ड कप का उद्घाटन, टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर
Hockey World Cup 2023: कटक के बाराबती स्टेडियम में एफआईएच पुरुष हॉकी विश्वकप का उद्धाटन किया गया। पुरुष हॉकी विश्वकप लगातार दूसरी बार भारत में खेला जा रहा है।

Hockey World Cup 2023: भारत इस साल एफआईएच पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी कर रहा है। 13 जनवरी से 29 जनवरी तक होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप का उद्घाटन आज किया गया। भारत इस साल जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में कटक के बाराबती स्टेडियम में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन किया।
हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन
साल 2018 में हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाली भुवनेश्वर में लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। 11 जनवरी बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी विश्व कप 2023 का उद्घाटन करते हुए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी। इस उद्घाटन समारोह में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत थी। सभी की ख्वाहिश भारत को विश्व विजेता बनता देखना है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी किया ट्वीट
उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को इसकी शुभकामनाएं दी। मोदी ने अपने ट्विट में लिखा कि ओडिशा में 2023 हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है, सभी भाग लेने वाली टीमों को मेरी शुभकामनाएं। यह टूर्नामेंट खेल भावना को और मजबूत करे और हॉकी के खूबसूरत खेल को और पॉपुलर बनाने का काम करे। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत की कोशिश हॉकी वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने की होगी। लगातार दूसरी बार भारत में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होने का फायदा भारत को मिल सकता है।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
भारतीय हॉकी टीम: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, अरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप एक्स, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल, जुगराज सिंह।
ऐसी है टीमों की पूल
पूल A: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका, फ़्रांस, अर्जेंटीना
पूल B: बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी
पूल C: नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूज़ीलैंड
पूल D: भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड












Click it and Unblock the Notifications