Hockey World Cup 2023: अर्जेंटीना ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराया

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत करते हुए अर्जेंटीना की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से मात दी। इस तरह से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है

 Hockey World Cup 2023:

Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत करते हुए अर्जेटीना की टीम ने साउथ अफ्रीका को पहले मैच में हरा दिया। अर्जेंटीना की टीम को पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और फ्रांस के साथ रखा गया है।

ओडिशा के भुवनेश्वर में हो रहे इस मुकाबले में दोनों टीमों ने पहले हॉफ में गोल दागने की भरसक कोशिशें की लेकिन उनको कोई सफलता नहीं मिली और पहला हॉफ बिना किसी गोल के समाप्त हो गया।

लेकिन हॉफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना के कसोला माइको ने पहला गोल दोगा और ये मैच का एकमात्र गोल भी साबित हुआ। इस तरह से FIH हॉकी वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला अर्जेंटीना के नाम रहा। ये देश हाल में ही फीफा वर्ल्ड कप जैसे महाप्रतियोगिता की जीत की खुमारी में डुबा हुआ है और इसने भारत में भी लीग मैचों की बढ़िया शुरुआत की है।

इस तरह से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है जहां आज तीन मुकाबले हैं। पहला मैच हो चुका है। दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस के बीच ग्रुड डी से ही होगा। वहीं, जिस मैच का इंतजार है वह भारत और स्पेन का होगा जो शाम 7 बजे होगा। हॉकी इंडिया को पूल डी में वेल्स, स्पेन और इंग्लैंड के साथ रखा गया है।

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप 1975 में एक बार जीता था जब उसने फाइनल मैच में पाकिस्तान को मात दी थी। 48 साल बीत जाने पर ये एकमात्र खिताब है। इस समय नंबर एक टीम की बात की जाए तो ये ऑस्ट्रेलिया है।

स्टेज मैचों में 24 मुकाबले देखने को मिलेंगे जो 20 जनवरी तक खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को कलिंगा स्टेडियम में होगा।

Recommended Video

    Hockey World Cup 2023: Opening Ceremony में Ranveer, Disha Patni ने किया Perform | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+