FIH Pro League : भारत ने चीन को चटाई धूल, बड़े अंतर के साथ जीता पहला मुकाबला

नई दिल्ली। एफआईएच प्रो लीग में अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला हाॅकी टीम ने चीन को धूल चटा दी है। भारतीय टीम ने 7-1 से बड़े अंतर के साथ मैच अपने नाम किया। पूरे मैच में भारतीय महिला टीम चीन पर भारी पड़ती दिखीं। एक भी समय ऐसा नहीं लगा कि टीम कमजोर पड़ रही हो। वहीं चीन की टीम ने गोल दागने के कुछ प्रयास किए, लेकिन कामयबी सिर्फ 1 बार ही मिल पाई। नवनीत कौर, नेहा, वंदना कटारिया, गुरजीत कौर, सुशीला चानू ने एक-एक गोल किए। जबकि शर्मिला देवी ने दो गोल अपने नाम किए। वहीं, चीन की ओर से डेंग जू ने एकमात्र गोल किया।

hockey india

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बताई वो वजह जिसके चलते छोड़नी पड़ी टेस्ट कप्तानी

भारत ने शुरूआती समय से ही दबदबा बना लिया। मैच के 5वें मिनट में काैर रवनीत ने गोल दागकर खाता खोला। फिर 12वें मिनट में ही नेहा ने फील्ड गोल करते हुए 2-0 की बढ़त बना दी। इसके बाद चीन ने वापसी करने के लिए पूरी जान लगाई। उन्हें माैके मिले, लेकिन गोल नहीं कर सके। फिर मैच के 40वें मिनट में वंदना कटारिया ने गोल करते हुए भारत को 3-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। इसके ठीक 3 मिनट बाद डेंज यूए ने चीन के लिए पहला गोल दागा। हालांकि भारतीय महिला टीम ने अकैट करना जारी रखा और 47वें मिनट में सुशील चानू ने पेनल्टी स्ट्रोक लगाकर बढ़त 4-1 की कर दी।

अगले ही मिनट में फिर देवी शर्मिला ने टीम के लिए 5वां गोल दाग गिया। फिर 50वें मिनट में काैर गुरजीत ने गोल करते हुए चीन पर पूरी तह से दबदबा बना दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने अटैकिंग खेल जारी रखा, फिर 52वें मिनट में सुशील चानू ने अपना दूसरा गोल करते हुए 7-1 की बढ़त बना ली। हालांकि इसके बाद चीन की टीम ने कोई गोल खाने से परहेज किया और मैच 7-1 से अंत में भारत के नाम हुआ। शर्मिला देवी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+