Exclusive: कांस्य पदक जीतकर भी ललित उपाध्याय को किस बात का मलाल? जानिए उनके दिल की बात

Exclusive Interview: भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक अपने नाम करते हुए देशवासियों को ख़ुशी से झूमने का मौका दे दिया। यह टूर्नामेंट टीम के लिए खास भी रहा। गोलकीपर श्रीजेश को टीम ने पदक के साथ विदाई थी। कांस्य पदक मैच में भारत ने स्पेन को हरा दिया।

भारत आने पर टीम के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। पदक विजेता टीम के सदस्य ललित उपाध्याय ने टूर्नामेंट में जीत की ख़ुशी जताई। उन्होंने बताया कि कैसे यह मेडल अहम है। वनइंडिया से एक्सक्लूजिव बातचीत में ललित ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

lalit upadhyay

भारतीय टीम ने ओलंपिक में खेले गए अपने मुकाबलों में डिफेंस पर मजबूती दिखाई और विपक्षी टीमों के कई गोल नहीं होने दिए। इस पर एक रणनीति के तहत टीम ने काम किया था। कोच की तरफ से भी निर्देश था कि कैसे खेलना है। इस पर ललित ने प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा "हमारे कोच की रणनीति थी कि डिफेंड टू विन। पहले भले ही हम गोल मारें या ना मारें लेकिन अपने डिफेंस को सॉलिड रखना है। रही बात अटैक की, तो वह भी एक नीति होती है कि कब खेलना है और कब नहीं खेलना है, तो मेरे ख्याल में ऐसा होना बहुत जरूरी है।

भारतीय टीम के दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश मेडल जीतने के साथ ही रिटायर हो गए। उनको लेकर ललित ने कहा कि लीजेंड कभी रिटायर नहीं होते हैं। वह आगे भी आने वाली जनरेशन को अपनी प्रेरणा देते रहेंगे और मदद करते रहेंगे।

ललित ने कहा "श्रीजेश बड़े प्लेयर हैं और उनका रोल भी बड़ा रहेगा ही और सबको पता है कि वह वॉल हैं, जितना हॉकी के लिए उन्होंने सहयोग किया है वह बहुत बड़ी बात है। हम भाग्यशाली हैं कि उनके साथ खेलने का मौका मिला। लीजेंड कभी रिटायर नहीं होते हैं, वह अपनी प्रेरणा और क्वालिटी आगे आने वाली जनरेशन में डिलीवर करते रहेंगे और वह हॉकी इंडिया के साथ ही हैं। जितने भी गोलकीपर हैं, वो उनके साथ खेले हैं तो उनसे सीखने को मिला है।

भारतीय टीम के पास फाइनल में जाकर गोल्ड या सिल्वर जीतने का मौका था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। ललित ने कहा कि कांस्य पदक जीतना भी बड़ी बात है क्योंकि यह ओलंपिक है लेकिन आगे नहीं जाने का मलाल भी रहता है।

उन्होंने कहा "मलाल हर चीज का रहता है लेकिन ख़ुशी इस बात की है कि हम खाली हाथ नहीं लौटे हैं। बैक टू बैक ब्रॉन्ज मेडल जीतना भी बड़ी बात होती है क्योंकि ओलंपिक्स की आप बात कर रहे हैं, छोटे-मोटे टूर्नामेंट की बात नहीं कर रहे हैं। पॉजिटिव नोट पर टूर्नामेंट समाप्त करना बड़ी बात है। आगे जो भी टूर्नामेंट होंगे, उनमें पूरा प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+