Asian Champions Trophy 2023: सेमीफाइनल में भारत और जापान के बीच होगा मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Asian Champions Trophy 2023: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया ने पाक को 4-0 से शिकस्त देकर लीग राउंड का शानदार समापन किया है। सेमीफाइनल में अब भारतीय टीम का मुकाबला जापान से होगा।

टीम इंंडिया से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई, जबकि भारत ने 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं हारा है। फिलहाल, भारतीय टीम 13 अंकों के साथ टॉपर पर बनी हुई है।

asian champions trophy 2023

टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत के दो गोल काफी मददगार साबित हुए, जिसके दम पर भारत ने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में पाकिस्तान को पटखनी दी। वहीं दूसरी ओर बुधवार को जापान ने भी अपने अंतिम राउंड रॉबिन लीग मैच में चीन को 2-1 से हरा दिया। अब भारत और जापान के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा।

भारत बनाम जापान एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम जापान पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का मैच तमिलनाडु के चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम जापान हॉकी मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम जापान पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का मैच 11 अगस्त को खेला जाएगा।

भारत बनाम जापान का हॉकी मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम जापान पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- VIDEO: रोमांचक फुटबॉल मैच के दौरान भेड़ की एंट्री से मचा बवाल, दर्शकों का खूब हुआ मनोरंजन

भारत बनाम जापान मैच का प्रसारण कहां होगा?
भारत बनाम जापान पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप पर उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+