VIDEO: रोमांचक फुटबॉल मैच के दौरान भेड़ की एंट्री से मचा बवाल, दर्शकों का खूब हुआ मनोरंजन
Viral Video: फुटबॉल दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। इस गेम में जितना खेलने वालों को आनंद आता है, उससे कहीं ज्यादा देखने वाले दर्शक इसका लुत्फ उठाते हैं। ऐसे में अगर किसी रोमाचंक मुकाबले के बीच मैदान पर कोई बिन बुलाया मेहमान घुस आए तब क्या होगा? ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल, कनाडाई फुटबॉल टीम सस्केचेवान रफराइडर्स (Saskatchewan Roughriders) और ओटावा रेडब्लैक्स (Ottawa Redblacks) के बीच मुकाबले के दौरान अचानक एक भेड़ मैदान पर आ गई, जिसने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भेड़ फुटबॉल मैदान पर दौड़ लगा रही है, और कुछ लोग उसे भगाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन दर्शक इस दृश्य का आनंद ले रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला कनाडा के सस्केचेवान प्रांत के शहर रेजिना के मोजेक स्टेडियम में मैच के दौरान का है। हालांकि, भेड़ को बाद में मैदान से बाहर कर दिया गया, और मैच जारी रहा। वहीं मैच में सस्केचेवान रफराइडर्स ने ओटावा रेडब्लैक पर जीत हासिल की।
सस्केचेवान रफ़राइडर्स ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर भेड़ के मैदान पर भागने का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ईमानदारी से मैं इसे 'स्पोर्ट्स में देखी गई सबसे अजीब चीजों की अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखूंगा।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'मैंने बेसबॉल और फ़ुटबॉल खेल के मैदान पर गिलहरियाँ और बिल्लियाँ देखी हैं, लेकिन भेड़ को सिर्फ कनाडा में देखा है।'
दरअसल, इससे पहले ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें क्रिकेट मैच के दौरान कुछ गाय मैदान में प्रवेश कर जाती हैं, फिर क्या गायों को भगाने के लिए न केवल खिलाड़ी बल्कि अंपायर भी ड्यूटी पर लग जाते हैं, और तब तक उनके पीछे गये जब तक की वो गेट से बाहर नहीं निकल गईं, अच्छी बात ये रही कि गाय के कारण मैच में ज्यादा देर रुकावट नहीं आई, इस दृश्य को देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए, और दर्शकों की हंसी छूट गई।












Click it and Unblock the Notifications