Points Table: मलेशिया को 5 गोल से हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा भारत, इन टीमों का बुरा हाल
Asian Champions Trophy 2023, Points Table: भारत के चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। रविवार को भारत ने मलेशिया के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मलेशिया पर 5-0 से एकतरफा जीत हासिल कर भारतीय हॉकी टीम प्वाइंट्स टेबल में भी नंबर पर वन पर पहुंच गई है। भारत के लिए अब सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है।
पहले क्वार्टर से ही भारत की तेज शुरुआत: मलेशिया के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाड़ी पहले क्वार्टर से ही काफी आक्रमक नजर आए। मैच के चारों क्वार्टर में भारत ने गोल दागे और मैच में पहले मिनट से आखिर तक खुद को मलेशिया की टीम पर हावी रखा। मलेशिया की टीम इस दौरान एक भी गोल करने में सफल नहीं हो सकी। जबकि भारतीय खिलाड़ियों पांच गोल दागने में सफलता हासिल की।

टॉप फोर टीम की होगी सेमीफाइनल में एंट्री: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में एशिया की 6 हॉकी टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, कोरिया गणराज्य, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की टीम शामिल है। इस टूर्नामेंट में टॉप फोर में रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम दो जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद नजदीक है।
जापान-पाकिस्तान का रहा जबरदस्त मैच: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का राउंड रोबिन में खेले गए एक और मुकाबले में पाकिस्तान और जापान की टीम के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। पाकिस्तान और जापान के बीच खेला गया यह मैच 3-3 से बराबरी पर खत्म हुआ। जिसके बाद दोनों ही टीमों की सेमीफाइनल खेलने की उम्मीद जिंदा है। जापान अंक तालिका में चौथे और पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए अहम था।
जानें प्वाइंट्स टेबल का हाल
भारत के पास 7 प्वाइंट हैं।
दूसरे नंबर पर मलेशिया के पास 6 प्वाइंट हैं।
तीसरे नंबर पर कोरिया के पास 5 प्वाइंट हैं।
चौथे नंबर पर 2 अंकों के साथ जापान है।
पांचवें नंबर पाकिस्तान 2 अंक के साथ है।
छठे नंबर पर चीन एक अंक के साथ मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications