VIDEO: रोमांचक मैच के बीच में आ गईं तीन गाय, भगाने में जुटे खिलाड़ी और अंपायर, दर्शकों की छूटी हंसी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मैच के दौरान तीन गाय मैदान में घुस आती हैं। दिलचस्प बात ये है कि गायों को रोकने के लिए मैदान के चारों ओर अच्छी बाड़ लगाने के बावजूद उन्होंने एंट्री ले ली।
Sports News: क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, और इसका क्रेज दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। इस गेम में जितना खेलने वालों को आनंद आता है, उससे कहीं ज्यादा देखने वाले दर्शक इसका लुत्फ उठाते हैं,
फिर चाहे मास्टरक्लास बल्लेबाजी देखनी हो या दमदार गेंदबाजी या फिर फील्डिंग की बात हो, इस खेल में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सब कुछ है। इस दौरान ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसके बाद हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ताजा वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मैच के दौरान तीन गायों को मैदान में घुसते हुए देखा जा सकता है। दिलचस्प बात ये है कि गायों को रोकने के लिए मैदान के चारों ओर अच्छी बाड़ (रोक) लगाने के बावजूद उन्होंने मैदान में अपनी एंट्री का रास्ता बना लिया।
वीडियो देखने पर साफ नजर आ रहा है कि कुछ लोग मैच खेल रहे हैं, तभी तीन गाय क्रिकेट ग्राउंड पर आ जाती हैं, फिर क्या गायों को भगाने के लिए न केवल खिलाड़ी बल्कि अंपायर भी ड्यूटी पर लग गए, और तब तक उनके पीछे गये जब की वो गेट से बाहर नहीं निकल गईं, अच्छी बात ये रही कि गाय के कारण मैच में ज्यादा देर रुकावट नहीं आई, इस दृश्य को देकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए, और दर्शकों की हंसी छूट गई।
वहीं अगर विश्व क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 209 रन से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली टीम ने शुरू से ही इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम प्रत्येक मुकाबले में संघर्ष करती नजर आई।












Click it and Unblock the Notifications