SAFF Championship: पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच के बीच में भारतीय कोच से भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
SAFF Championship में ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया लेकिन मैच के दौरान अप्रिय घटना देखने को मिली। बीच मैदान पर खिलाड़ियों के बीच झगड़ा हो गया। माहौल काफी गर्म हो गया। इसके बाद दोनों टीमों के कोच और खिलाड़ियों पर कार्रवाई की गई।
मुकाबले में 42वें मिनट के बाद झगड़ा देखने को मिला। भारतीय टीम के कोच और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई और पाकिस्तान के मैनेजर ने भी एंट्री कर ली। इस समय बारिश हो रही थी और मैदान पर दोनों टीमों के बीच झगड़ा हो रहा था।

पाकिस्तान का खिलाड़ी जब मैदान में गेंद थ्रो कर रहा था, तब भारतीय कोच इगोर स्टिमिक ने गेंद छीन ली। इस पर पाक खिलाड़ी भड़क गया। कुछ अन्य खिलाड़ी भी वहां आ गए। बीच मैदान पर बहस भी चली। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इसके बाद भारतीय टीम के कोच को रेड कार्ड दिखा दिया गया। इस झगड़े में पाकिस्तानी टीम के मैनेजर भी शामिल हो गए थे। उनको तेलों कार्ड दिखाया गया। इतना ही नहीं हुआ, दो खिलाड़ियों को भी येलो कार्ड दिखा दिया गया। भारत के डिफेंडर सन्देश झिंगन और पाकिस्तान के मिडफील्डर राहिस नबी को भी येलो कार्ड दिखाया गया।
इससे पहले भारतीय टीम के लिए सुनील छेत्री की तरफ से धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिला। भारत के कप्तान ने 10वें मिनट में ही पहला गोल दाग दिया था। यहां से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 15वें मिनट में भी छेत्री की तरफ से एक और गोल दागा गया। इस तरह बढ़त दोगुनी हो गई।
पहले हाफ में भारत के पास दो गोल थे और अंतिम सेशन में सुनील छेत्री ने एक गोल दागा। सब्सटीट्यूट उदान्ता ने भी एक गोल दागते हुए टीम इंडिया का स्कोर 4-0 तक पहुंचा दिया। अंत तक भारतीय टीम का स्कोर यही रहा और भारतीय टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications