SAFF Championship: भारत ने कुवैत को हराकर 9वीं बार जीता टाइटल, पेनाल्टी शूटआउट में समाप्त हुआ रोमांचक फाइनल
भारत और कुवैत के बीच SAFF चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के श्री कांतीरावा स्टेडियम में रोमांचक ढंग से समाप्त हुआ। ये मैच पेनाल्टी शूटआउट के थ्रिलिंग दौरे में भारत के पक्ष में 5-4 से समाप्त हुआ।
इसके साथ ही भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को 9वीं बार जीतने में कामयाब रही है। हालांकि, कुवैत के खेल की तारीफ करनी होगी क्योंकि वे इस प्रतियोगिता की डेब्यूटेंट टीम हैं।

फीफा रैंकिंग में 100वें स्थान पर आई टीम इंडिया के सामने 141वीं रैंकिंग वाली कुवैत की टीम थी। इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में कुवैत के साथ 1-1 से ड्रा खेला था। भारत ने ग्रुप ए में पाकिस्तान और नेपाल को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था। पहले स्थान पर कुवैत ही रहा था।
फाइनल मैच में दोनों ही टीमों ने पहले हॉफ में 1-1 गोल किया लेकिन उसके बाद कोई गोल नहीं हुआ। 90 मिनट के खेल के बाद अतिरिक्त समय में पहुंचे गेम में भी कोई गोल नहीं हो पाया तो पेनाल्टी शूटआउट के जरिए मैच का नतीजा निकला।
ये भी पढ़ें- बीसीसीआई के नए चीफ सिलेक्टर बने अजीत अगरकर, CAC के तीनों सदस्यो ने सर्वसम्मति से की नियुक्ति
इस मैच की शुरुआत कुवैत के लिए दमदार रही, जब शाबिब अल खलीदी ने 14वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम का खाता खोल दिया। लेकिन भारत ने भी पहले हॉफ के दौरान 38वें मिनट में लल्लियानज़ुआला चांग्ते के गोल की बदौलत स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। यही स्कोरलाइन पूरे मैच के दौरान जारी रही।
पेनाल्टी शूटआउट के समय शुरुआत के पांच हिट पर कुवैत और भारत 4-4 से बराबरी पर थे, लेकिन भारत के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने एक बार फिर से टीम को बचाने का काम किया। उन्होंने कुवैत के कप्तान का गोल पोस्ट में जाने से रोककर भारत को चैम्पियन बना दिया।
इससे पहले डिफेंडिंग चैम्पियन भारत ने पिछले एडिशन में नेपाल को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट जीता था और इस बार वे खिताब की रक्षा करने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications