नेमार का सऊदी प्रो लीग में जाने का फैसला, पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ कुछ ऐसा रहा सुपरस्टार का सफर
नेमार ने यूरोपीय फुटबॉल को छोड़कर सऊदी प्रो लीग में खेलने का फैसला किया है। ब्राजील के सुपरस्टार नेमार ने ने अल हिलाल क्लब से दो साल का अनुबंध किया है, जिसके तहत उन्हें 300 मिलियन यूरो (327 मिलियन डॉलर) से अधिक का भुगतान किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी क्लब नेमार को पीएसजी की तुलना में 6 गुना ज्यादा रकम दे रहा है। उन्होंने छह साल तक पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के लिए खेला, लेकिन वह क्लब के लिए सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी, चैंपियंस लीग नहीं जीत सके।

नेमार 2017 में बार्सिलोना से PSG में एक रिकॉर्ड ट्रांसफर फीस पर शामिल हुए थे। उन्होंने अपने पहले सीजन में सभी प्रतियोगिताओं में 28 गोल किए। उन्होंने PSG के लिए लगातार गोल और महत्वपूर्ण असिस्ट दिए।
अपने चौथे सीजन में, वह क्लब के इतिहास में घरेलू लीग में 50 गोल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने। नेमार और किलिआन एमबीप्पे की जोड़ी विश्व फुटबॉल में सबसे घातक हमलावर जोड़ियों में से एक बन गई। लेकिन PSG को अभी भी प्रीमियम यूरोपीय सिल्वरवेयर नहीं मिला।
PSG टीम प्रबंधन ने 2021 में अपनी पहली चैंपियंस लीग खिताब जीतने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए लियोनल मेस्सी को फ्री ट्रांसफर के तहत साइन किया। इस तिकड़ी ने PSG को 2021-22 में अपना 10वां लीग खिताब दिलाया। लेकिन उन्होंने उस सीजन में भी चैंपियंस लीग ट्रॉफी नहीं जीती। PSG को रियल मैड्रिड से हारकर प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर होना पड़ा।
2022 में नेमार और किलिआन एमबीप्पे के बीच मतभेद ने PSG के चैंपियंस लीग खिताब के अभियान को गंभीर नुकसान पहुंचाया। बताया जाता है दोनों के बीच मैदान का झगड़ा ड्रेसिंग रूम तक पहुंचा था। तब के PSG के डिफेंडर सर्जियो रामोस ने अंततः विवाद को सुलझाया।
लेकिन, अगले सीजन में भी चीजें बहुत नहीं बदलीं। PSG को मार्च 2023 में चैंपियंस लीग के 16वें राउंड से एक बार फिर बाहर होना पड़ा। PSG के खिलाड़ियों को प्रशंसकों द्वारा भारी आलोचना का सामना करना पड़ा और नेमार, जो अपने टखने की चोट के कारण बाहर थे, को भी फैंस द्वारा बख्शा नहीं गया। PSG के प्रशंसकों ने नेमार के घर के बाहर जमा होकर कथित तौर पर उन्हें टीम से बाहर जाने के लिए नारेबाजी की थी।
ये भी पढ़ें- ताजमहल के सामने चमकते वर्ल्ड कप का नजारा, 5 अक्टूबर से होगी इस ट्रॉफी के लिए टीमों में टक्कर
PSG ने पिछले सीजन में लीग 1 का खिताब जीता था, लेकिन वे लियोनल मेस्सी के जाने को रोक नहीं सके। अर्जेंटीना के सुपरस्टार ने मेजर लीग सॉकर (MLS) टीम इंटर मियामी के लिए जाने का फैसला किया। नेमार ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, करिम बेनजेमा, रियाद महरेज और कई अन्य के नक्शेकदम पर चलते हुए सऊदी प्रो लीग में खेलने का फैसला किया है।
नेमार PSG से 173 मैचों में 118 गोल करके और कुल मिलाकर 13 घरेलू ट्रॉफी जीतकर चले जाएंगे। व्यक्तिगत रूप से, नेमार PSG के एक महान खिलाड़ी के रूप में जाने जाएंगे, लेकिन वह लीस पेरिसियन को चैंपियंस लीग की जीत नहीं दिला सके।












Click it and Unblock the Notifications