ताजमहल के सामने चमकते वर्ल्ड कप का नजारा, 5 अक्टूबर से होगी इस ट्रॉफी के लिए टीमों में टक्कर
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, 2019 के फाइनलिस्टों के बीच टक्कर के साथ 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत होगी। भारत अपना अभियान 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से शुरू करेगा।
इस मौके पर वर्ल्ड कप की प्रतिष्ठित ट्रॉफी को बुधवार को उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में प्रदर्शित किया गया। इस दौरान ये ट्रॉफी ताजमहल के शानदार बैकग्राउंड के सामने सूरज की रोशनी में चमकती हुई बड़ी खूबसूरत लग रही थी।

आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी टूर के तहत ये कप कई जगहों की यात्रा कर चुका है। 10 टीमें इस सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेंगी, जो 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 स्थानों पर खेला जाएगा। अहमदाबाद और चेन्नई के अलावा अन्य स्थान बेंगलुरु, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे हैं। जबकि गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम, हैदराबाद के साथ अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।
टॉप की चार टीमें 15 नवंबर को मुंबई और 16 नवंबर को कोलकाता में होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व दिन होंगे।
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी, कार दुर्घटना के बाद से पहली बार मैदान पर दिखाया अपना जादू- VIDEO
हाल ही में, आईसीसी ने विश्व कप के लिए ग्रुप स्टेज के मैचों के शेड्यूल में कुछ बदलाव किए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को एक दिन पहले 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में रीशेड्यूल कर दिया गया है। ऐसे ही कुछ अन्य मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं।
वर्ल्ड कप में आठ टीमों ने क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के जरिए से 46 दिन की इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि अंतिम दो स्थान जिम्बाब्वे में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर द्वारा तय किए गए थे। श्रीलंका ने वो टूर्नामेंट जीता था, और नीदरलैंड को भी विश्व कप के लिए जगह मिल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications