नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर महिला विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
FIFA Women's World Cup: नीदरलैंड ने कड़ी मेहनत के दम पर रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर महिला विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में शानदार एंट्री की है। जिल रूर्ड और लिनेथ बीरेनस्टीन ने सिडनी फुटबॉल स्टेडियम में प्रत्येक हाफ में गोल करके 2019 के उपविजेता को अंतिम आठ में जगह दिलाई।
इस पूरे मुकाबले में नीदरलैंड की गोलकीपर डाफ्ने वान डोमसेलर ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्होंने थेम्बी कगाटलाना के कई हमलों को नाकाम किया। इस जीत के बाद नीदरलैंड क्वार्टर फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा, लेकिन उसकी स्टार खिलाड़ी वान डी डोन्क दूसरा येलो कार्ड मिलने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाएंगी।

नीदरलैंड चार साल पहले विश्व कप फाइनल में अमेरिकी टीम से हार गया था और ग्रुप ई में अमेरिकियों से ऊपर रहने के बाद वह फिर से दावेदार की तरह दिख रहा है। अपने अंतिम ग्रुप गेम में इटली पर 3-2 की नाटकीय जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार नॉकआउट चरण में आगे बढ़कर उम्मीदों को पार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications