'हैप्पी 2023', नए साल पर मेसी ने लिखा भावुक नोट, दुनिया में अपने फैंस को दी शुभकामनाएं

लियोन मेसी ने कतर 2022 जीतकर पिछले साल को यादगार विदाई दी है। उनके लिए वो साल अधूरा ख्वाब पूरा कराने वाला रहा। मेसी 2023 के लिए भी ऐसी ही दुआ करते हैं।

Lionel Messi wishes happy new year 2023

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी के लिए साल 2022 सपनों को सच करने जैसा था क्योंकि उन्होंने विश्व कप जीतने का अधूरा ख्वाब भी पूरा कर लिया। ये खेल के लिए साल 2023 का सबसे चमकदार लम्हा कहा जाएगा जब दुनिया भर से मेसी को अविश्वसीय सपोर्ट मिला और उन्होंने कतर 2022 में वो कर दिखाया जिसका सपना उनकी आंखों में था पर पूरा नहीं हो पा रहा था। इसके लिए 35 वर्षीय ने मेसी ने इस दौरान अपने "अद्भुत परिवार" और दोस्तों को धन्यवाद देते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा। (Photo- Leo Messi Instagram)

मेसी ने कहा, "एक ऐसा साल खत्म हो गया जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। जिस सपने का मैंने हमेशा पीछा किया वह आखिरकार सच हो गया। लेकिन इसकी अहमियत तभी है जब मैं इसको एक शानदार परिवार और कुछ दोस्तों के साथ शेयर कर सका जिन्होंने मुझे कभी भी गिरने नहीं दिया और हमेशा सपोर्ट किया।"

मेसी को पूरी दुनिया से ही जबरदस्त सपोर्ट मिलता है। खुद भारत में भी उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा हैं। अर्जेंटीना ने जब वर्ल्ड कप जीता तो उपमहाद्वीप में जमकर जश्न मना। वहीं प्रत्यक्ष तौर पर मेसी कुछ क्लबों और फैंस के ग्रुप से हमेशा जुड़े रहे जिसके लिए मेसी ने अपने समर्थकों, विशेष रूप से अर्जेंटीना, पेरिस और बार्सिलोना में उनको फॉलो करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा उन लोगों के लिए बहुत स्पेशल यादें चाहता हूं जिन्होंने मुझे फॉलो किया और सपोर्ट किया, आप लोगों के साथ ये राह शेयर करना अविश्वसनीय है। बिना किसी प्रोत्साहन के मैं यहां तक नहीं आ पाता, इसके लिए मुझे देश और पेरिस, बार्सिलोना और बाकि देशों के शहरों के बहुत से लोगों ने बहुत सपोर्ट किया है।

Recommended Video

    MS Dhoni की बेटी Ziva को Messi ने दिया तोहफा, पत्नी बोली 'जैसे पिता वैसी बेटी' | वनइंडिया हिंदी*News

    "मैं उम्मीद करता हूं ये साल भी सबके लिए बेहतरीन जाएगा और मैं सबकी हेल्थ और स्ट्रेंथ के लिए दुआ करता हूं। आप सभी को गले लगाते हुए हैप्पी 2023।"

    फिलहाल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए खेलने को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। वे अपना अंतिम वर्ल्ड कप खेल चुके ये तय है लेकिन कतर में फाइनल जीत के बाद उन्होंने कहा था कि वे अर्जेंटीना की जर्सी में मैच खेलने के लिए अभी भी उत्सुक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+