Lionel Messi: लियोनेल मेसी ने रच दिया इतिहास, खतरे में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का महारिकॉर्ड

Lionel Messi: फुटबॉल वर्ल्ड में लियोनेल मेसी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कहते हैं कि रिकॉर्ड उनके पीछे भागते हैं और वह फुटबॉल के मैदान पर भागते हैं। लियोनेल मेसी का गेम देखने के लिए फैन्स भी हर समय उत्साहित रहते हैं और कीर्तिमानों में उनका कोई जवाब नहीं है।

इंटरनेशनल फुटबॉल में मेसी ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी करने का कार्य किया है। रोनाल्डो और मेसी एक अहम रिकॉर्ड के मामले में बराबर हैं और मेसी उनसे आगे निकलने से महज एक कदम दूर हैं।

lionel messi

दरअसल सबसे ज्यादा गोल हैट्रिक का कीर्तिमान रोनाल्डो के नाम था। उन्होंने 10 बार यह कारनामा किया था लेकिन मेसी ने अब उनकी बराबरी कर ली है। रोनाल्डो के कीर्तिमान को अब खतरा है। इस लिस्ट में ईरान के भी एक खिलाड़ी का नाम शामिल है। अली दाई ने 9 बार यह कारनामा किया है।

बोलीविया के खिलाफ मैच में मेसी का गेम धमाकेदार रहा। उन्होंने 19वें मिनट में ही गोल करते हुए इरादे दर्शा दिए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और गोल्स की हैट्रिक लगा दी। पहले हाफ तक हे तीन गोल के साथ अर्जेंटीना ने लीड हासिल कर ली थी।

दूसरे हाफ में भी अर्जेंटीना ने अपना धांसू गेम जारी रखते हुए तीन और गोल किये और बोलीविया को 6-0 से पराजित कर दिया। मेसी के खेल ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। अब यह देखना होगा कि मेसी के गोल्स की अगली हैट्रिक कब आएगी। ऐसा होने पर पुर्तगाली खिलाड़ी रोनाल्डो का कीर्तिमान ध्वस्त हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+