752 करोड़ की संपत्ति वाले इस खिलाड़ी की पत्नी ने लिया तलाक, 'तुम बहुत अच्छे हो' बोलकर कर ली दूसरी शादी

Brazilian footballer divorced: दुनिया भर में पति और पत्नी के बीच अलग होने के कई कारण होते हैं। अक्सर रोज होने वाली लड़ाई मनमुटाव और तनाव तलाक की सबसे बड़ी वजह मानी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फुटबॉल खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी पत्नी ने उन्हें यह कहकर छोड़ दिया कि वह व्यवहार के बहुत ही अच्छे इंसान हैं।

कैरोलिन सेलिको ने किया बड़ा खुलासा

ब्राजील फुटबॉल जगत के दिग्गज रिकार्डो काका की एक्स वाइफ कैरोलिन सेलिको को ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। साल 2005 में ब्राजील के फुटबॉलर रिकार्डो काका ने अपने बचपन के प्यार कैरोलिन सेलिको से शादी की थी। लेकिन 2015 में इन दोनों का तलाक हो गया। लगभग 10 साल बाद यह जोड़ी टूट गई थी। हालांकि इन दोनों के तलाक की वजह सामने नहीं आ सकी थी।

Kaka 1

इस वजह से लिया तलाक

तलाक के करीब 10 साल बाद अब काका की एक्स वाइफ कैरोलिन सेलिको ने कुछ बातों का जिक्र किया है। विदेशी मीडिया से बात करते हुए काका की एक्स वाइफ ने बताया कि उनकी परफेक्ट मैरिज लाइफ थी। उनके तलाक का कारण भी परफेक्ट लाइफ ही बनी। कैरोलिन सेलिको ने कहा कि वह रिकॉर्डो काका से इसलिए अलग हुई थी। क्योंकि वह एक परफेक्ट पति थे। कैरोलिना ने कहा कि काका ने कभी उन्हें धोखा नहीं दिया था और हमेशा उनके साथ अच्छा से बर्ताव किया। हालांकि फिर भी वह खुश नहीं थी और उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी में कुछ कमी है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हालांकि कैरोलिन सेलिको के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहुत सारे फुटबॉल फैंस का कहना है कि तलाक लेने के लिए यह वजह कोई वजह नहीं होती। सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई है। जहां बहुत से लोगों का मानना है कि यह कोई वजह नहीं होती किसी भी शादी को तोड़ने के लिए। हालांकि, कुछ लोगों ने कैरोलिना का बचाव भी किया है।

752 करोड़ की है संपत्ति

काका से तलाक लेने के बाद 36 साल की कैरोलिन सेलिको ने साल 2021 में एडुआर्डो स्कार्पा जूलियालो से दूसरी शादी कर ली थी। फिलहाल वह प्रेग्नेंट हैं उनकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई है। बता दें कि ब्राजील के वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे काiका की कुल नेटवर्क 90 मिलियन डॉलर यानी कि भारतीय रुपये में 752 करोड़ रुपये की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+