ओडिशा की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें जिंदा, नार्थईस्ट युनाइटेड को 2-0 से दी मात
गोवा, 18 जनवरी: ओडिशा एफसी फातोर्डा के पीजेएन स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड पर 2-0 की जीत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया। जीत एफसी को नौवें से पांचवें स्थान पर ले गई है। अब वह चाैथे नंबर पर जाने के लिए मुंबई सिटी एफसी से एक अंक पीछे है। ओडिशा की 11 मैचों में पांचवीं जीत रही। एक ड्रा के साथ वह 16 अंक बटोर चुके हैं। वहीं नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 7वीं हार का सामना करना पड़ा है जो अब अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें- कोहली से बहुत कुछ सीखा, जो विरासत तैयार की है उसे आगे बढ़ाएंगे : राहुल
डेनियल लालहलिम्पुइया ने 17वें मिनट में गोल करते हुए शुरुआती बढ़त ओडिशा को दिलाई। फिर 5 मिनट बाद अरिदाई सुआरेज ने गोल करते हुए 2-0 की बढ़त दिला दी जो अंत तक बनी रही। अरिदाई को हीरो ऑफ द मैच से अवार्ड से नवाजा गया।
अब नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी का सामना शनिवार को पीजेएन स्टेडियम में चेन्नईयिन एफसी से होगा, जबकि ओडिशा एफसी को गुरुवार को तिलक मैदान स्टेडियम में हैदराबाद एफसी से भिड़ने से पहले नौ दिन इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications