ISL 2022 : हैदराबाद अपने शीर्ष स्थान को मजबूती देने के लिए गोवा से भिड़ेगा
गोवा : लीग लीडर हैदराबाद एफसी अंक तालिका में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती देने और अपने पीछे लगी टीमों से दूरी बढ़ाने की कोशिश करेगा, जब उसका सामना शनिवार को बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले जाने वाले हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में लड़खड़ाती एफसी गोवा से होगा। हैदराबाद के पास 16 मैचों से 29 अंक है, लेकिन एटीके मोहन बगान भी उसके बराबर अंक हासिल करके बराबरी आ रहा है और उसके पास एक मैच अतिरिक्त भी है। दिन के पहले मैच में मरून एंड ग्रीन ब्रिगेड को केरला ब्लास्टर्स के खेलना है, लेकिन हैदराबाद के कोच मैनोलो मार्क्युएज चाहेंगे कि उनके लड़के शनिवार को मैच जीतकर अपने भाग्य का फैसला खुद करें, जिससे उनकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी।

हैदराबाद इस समय अपने सबसे श्रेष्ठ सीजन के बीच में हैं। पिछला मुकाबला जीतकर हैदराबाद ने 29 अंकों पर पहुंच करके एक सीजन में अपने रिकॉर्ड टोटल की बराबरी की है, वो भी मात्र 16 मैचों में। उसने आठ मैच जीतें है, जो कि एक सीजन में उनकी सबसे ज्यादा जीतें हैं। बार्थोलोम्यू ओग्बेचे हैदराबाद के लिए अब तक 14 गोल कर चुके हैं और वो जबर्दस्त फॉर्म में हैं लेकिन मार्क्युएज के लिए यह सुखद तथ्य है कि टीम के अन्य खिलाड़ी गोल दाग रहे हैं और सहायता प्रदान कर रहे हैं। हावी सिवेरिओ छह और जाओ विक्टर चार गोल कर चुके हैं। सिवेरिओ को पिछले मैच में स्टार्ट मिला था और उन्होंने बेंगलुरू के खिलाफ 2-1 की जीत में निर्णायक गोल करके कोच को खुश होने का अवसर दिया।
यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या हुए भावकु, शेयर किया पिता से जुड़ा एक पुराना वीडियो
मार्क्युएज ने कहा, "हर मैच बहुत मुश्किल है। एफसी गोवा के खिलाफ भी कड़ा मुकाबला होगा। भले ही गोवा की शीर्ष चार उम्मीदें खत्म हो गई हैं, लेकिन वो तालिका में यथासंभव ऊपर जाने की कोशिश करेगी। लिहाजा हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।" उधर, एफसी गोवा के सेमीफाइनल में पहुंचने की वास्तविक उम्मीदें मोहन बगान से हारने के बाद लगभग खत्म हो गई हैं। गोवा 17 मैचों से 18 अंक लेकर नौवें स्थान पर है।
गोवा के कोच परेरा ने कहा, "यह अब वास्तव में कठिन है। मुझे लगता है कि हमें केवल गर्व के लिए खेलना है। हमें अच्छा प्रदर्शन करने और सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के इरादे से मैदान पर उतरना है।" परेरा ने पुष्टि की कि ग्लेन मार्टिंस निलम्बित होने के कारण हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलेंगे। पिछली बार जब सीजन के पहले चरण में ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो वो मैच 1-1 से ड्रा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications