ISL 2022 : सेमीफाइनल स्थान के लिए टकराएंगे बगान और बेंगलुरू
गोवा: एटीके मोहन बगान और बेंगलुरू एफसी दो घायल शेरों की तरह आपस में टकराएंगे, जब ये दोनों टीमें हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के सेमीफाइनल तक पहुंच बनाए रखने के लिए खेलेंगी। दोनों के बीच यह लीग मुकाबला रविवार को फतोर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पुनर्निधारित किया गया है। मोहन बगान को लगातार दो ड्रा खेलने से झटका लगा है, क्योंकि वो एक समय सेमीफाइनल में आराम से प्रवेश करती नजर आ रही थी लेकिन अब थोड़ी मुश्किल में है। कोलकाता की टीम 17 मैचों से 31 अंक ले तालिका में तीसरे स्थान पर है। वो सेमीफाइनल में जगह बना चुके लीग लीडर हैदराबाद से चार और दूसरे स्थान पर मौजूद जमशेदपुर एफसी से तीन अंक पीछे हैं।

केरला ब्लास्टर्स और ओड़िसा एफसी से ड्रा खेलने के कारण ग्रीन ब्रिगेड पिछले दो मैचों में पूरे अंक हासिल नहीं कर सकी। इन दो ड्रा के कारण वो सेमीफाइनल की होड़ में थोड़ा पीछे नजर आने लगी है लेकिन उसके पास तीन मैच शेष हैं, जिसमें वो ये काम संभव कर सकती है। उधर, बेंगलुरू की सेमीफाइनल संभावनाएं बहुत मामूली है। उसे अपने शेष दोनों मैच जीतनें होंगे और उम्मीद करनी होगी कि दूसरी टीमों के परिणाम उसके माकूल आएं। बेंगलुरू 18 मैचों से 26 अंक लेकर छठे स्थान पर है।
यह भी पढ़ें- IND vs SL: विराट कोहली दर्शकों के सामने नहीं खेल पाएंगे अपना 100वां टेस्ट मैच
बेंगलुरू के कोच मार्को पेज़ैउओली ने कहा, "बगान लीग में सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। उनके पास उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। यह एक महत्वपूर्ण मैच है। हमेंइन 90 मिनटों में दमखम दिखाना होगा। हमने ओडिसा को हराया, और ओडिसा ने उनके साथ ड्रॉ खेला। इससे पता चलता है कि हम कितना मजबूत हैं।" रोशन सिंह के लिए अब सीजन बढ़िया गया है। वह सात असिस्ट प्रदान कर चुका है। एक ही सीज़न में एक भारतीय द्वारा संयुक्त रूप से सबसे अधिक सहायता प्रदान करने वाला युवा फुल-बैक। पेज़ैउओली ने कहा, "रोशन हमारे सिस्टम के जरिये सामने आया है, और यह लाइन का अंत नहीं है। हमारे पास कई और युवा खिलाड़ी हैं जो निखर कर सामने आएंगे।" पिछली बार जब ये दोनों टीमें सीजन के पहले चरण में भिड़ी थीं, तो वो मैच 3-3 से ड्रा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications