ISL 2022-23: जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को और गर्त में धकेला, 2-0 से दर्ज की जीत

ISL 2022-23

गुवाहाटी, 4 फरवरी: जमशेदपुर एफसी ने शनिवार को गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 मुकाबले में मेजबान नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हरा दिया। जमशेदपुर एफसी की जीत में विंगर रित्विक दास (39वें) और नाइजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुक्वु (57वें मिनट में) ने गोल दागे। ब्राजीली अटैकिंग मिडफील्डर राफेल क्रिवेलारो को दूसरे गोल में सहायता प्रदान करने और मिडफील्ड में मजबूत खेल दिखाने के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आज की जीत के बावजूद हेड कोच ऐडी बूथ्रॉयड के रेड माइनर्स अंक तालिका में दसवें स्थान पर बने हुए हैं। जमशेदपुर एफसी के 17 मैचों में तीन जीत, तीन ड्रा और 11 हार से 12 अंक हो गए हैं। वहीं, एक और हार के बाद मुख्य कोच विन्सेन्जो एनेसी के हाईलैंडर्स सबसे निचले ग्यारहवें स्थान पर बरकरार हैं। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के 17 मैचों में एक जीत, एक ड्रा और 15 हार से चार अंक हैं।

मैच का पहला गोल 39वें मिनट में आया, जब विंगर रित्विक दास ने जमशेदपुर एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। दाहिने फ्लैंक से ली गई कॉर्नर किक को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य सही ढंग से पंच नहीं कर सके और गेंद फर्स्ट पोस्ट के करीब मौजूद डेनियल चीमा चुक्वु के पास पहुंची, जहां से उन्होंने गेंद को चिप करके खिलाड़ियों के झुंड में डाला चाहा, लेकिन उसे जोसबा बेतिया ने हेडर करके ब्लॉक कर दिया और गेंद फिर से उनके पास आ गई। इस बार चुक्वु ने क्रॉस डाला, जिसे रित्विक ने गोल लाइन के पार पहुंचा दिया।

57वें मिनट में नाइजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुक्वु ने गोल करके जमशेदपुर एफसी की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। ब्राजीली अटैकिंग मिडफील्डर राफेल क्रिवेलारो ने अटैकिंग थर्ड से थ्रू-पास बॉक्स अंदर निकाला, जहां पहुंचे चुक्वु ने फार पोस्ट की तरफ ग्राउंडेड राइट फुटर शॉट लगाया और गेंद गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य के दाहिनी तरफ से निकाल कर बॉटम कॉर्नर पर जा पहुंची।

यह इन दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में 12वां मुकाबला था और आज जमशेदपुर एफसी ने छठी बार जीत हासिल की हैं, जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी केवल एक बार जीती है। पांच मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं। आज के परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों के बीच मुकाबलों में पलड़ा जमशेदपुर का भारी रहा। क्योंकि पहले चरण के मैच में, रेड माइनर्स ने हाईलैंडर्स को 1-0 से हराया था।

Recommended Video

    WPL 2023: WPL का ढांचा आया सामने, इस तरह फाइनल में पहुंच सकती है टीम | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+