ISL 2022-23: जमशेदपुर एफसी ने बेंगलुरू एफसी को 3-0 से दी मात, प्लेऑफ के और करीब पहुंची टीम

ISL 2022-23

जमशेदपुर, 18 जनवरी 2023: बेंगलुरू एफसी ने बुधवार को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में अपनी पहली जीत की हैट्रिक पूरी की। ब्लूज ने जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैचवीक 16 मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हरा दिया। बेंगलुरू की जीत में आया, जब मिडफील्डर रोहित कुमार (सातवें), भारतीय मूल के फीजियन स्ट्राइकर रॉय कृष्णा (34वें) और स्ट्राइकर शिव नारायण (62वें मिनट में) ने गोल दागे। बेंगलुरू एफसी के सेंटर-बैक संदेश झिंगन को मजबूत डिफेंडिंग के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

लगातार तीसरी जीत के बाद मुख्य कोच साइमन ग्रेसन के ब्लूज अंक तालिका में आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं और वे प्लेऑफ के अंतिम स्थान पर मौजूद एफसी गोवा से एक अंक की दूरी पर आ गए हैं। बेंगलुरू एफसी के 15 मैचों में छह जीत, एक ड्रा और आठ हार से 19 अंक हो गए है। वहीं, आज की हार के बाद मुख्य कोच ऐडी बूथरॉयड के रेड माइनर्स दसवें स्थान पर बने हुए हैं। जमशेदपुर एफसी के 15 मैचों में दो जीत, तीन ड्रा और दस हार से नौ अंक हैं।

मैच का पहला गोल सातवें मिनट में आया, जब मिडफील्डर रोहित कुमार ने बेंगलुरू एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। दाहिने फ्लैंक पर गोल लाइन के करीब पहुंचने के बाद प्रबीर दास ने सेकेंड पोस्ट की तरफ सटीक फ्लोटेड क्रॉस डाला, जहां मौजूद रोहित ने दाहिने पैर से वॉली लगाई जबकि जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर विशाल यादव सही पोजिशन में नहीं होने के कारण गेंद को गोल लाइन पार करते हुए देखने के सिवाय कुछ नहीं कर सके।

34वें मिनट में भारतीय मूल के फीजियन स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने करारे लॉन्ग रेंज से गोल करके बेंगलुरू एफसी की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। स्पेनिश मिडफील्डर हावी हर्नांडेज से पास लेने के बाद कृष्णा ने लगभग 26 मीटर की दूरी से करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गोल किया जबकि जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर विशाल यादव ने दाहिनी तरफ डाइव लगाकर गेंद पर उंगलियां जरूर लगाई लेकिन इसके बावजूद गेंद लेफ्ट कॉर्नर पर गोलजाल में उलझ गई।

62वें मिनट में शिव नारायण ने गोल करके बेंगलुरू एफसी की बढ़त को तिगुना करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया। अटैकिंग थर्ड पर स्पेनिश मिडफील्डर हावी हर्नांडेज से पास लेने के बाद स्ट्राइकर शिव ने बॉक्स के ठीक बाहर से अपने बाएं पैर की शक्ति दिखाते हुए गेंद को टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर गोलजाल में उलझा दिया जबकि जमशेदपुर एफसी के गोलकीपर विशाल यादव अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद गेंद तक नहीं पहुंच सके।

यह दोनों टीमों के बीच हीरो आईएसएल में 12वां मुकाबला था और बेंगलुरू एफसी ने आज पांचवीं बार जीत हासिल की जबकि जमशेदपुर एफसी ने चार मैच जीते हैं और दोनों के बीच तीन ड्रा खेले गए हैं। आज के परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में ब्लूज ने जीत का डबल पूरा करके अपना पलड़ा भारी रखा। क्योंकि पहले चरण के मैच में बेंगलुरू एफसी ने 1-0 से जीत हासिल की थी।

Recommended Video

    Ind vs NZ: Michael Bracewell ने 57 गेंदों में ठोका शतक, गेंदबाजों की लगा दी क्लास | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+