ISL 2022-23: मोहन बागान ने केरला ब्लास्टर्स को हराया, दिमित्री पेट्राटोस ने दागी सीजन की पहली हैट्रिक

कोच्चि, 16 अक्टूबर: एटीके मोहन बागान ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में केरला ब्लास्टर्स एफसी के खिलाफ अपने अपराजित रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। एटीके मोहन बागान ने शनिवार को कोच्चि में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए आईएसएल 2022-23 के हाई स्कोरिंग मुकाबले में मेजबान केरला ब्लास्टर्स एफसी को 5-2 से करारी शिकस्त दी। मैच में हैट्रिक जमाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई अटैकिंग मिडफील्डर दिमित्री पेट्राटोस को हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 ATK Mohun Bagan win against Kerala Blasters

नए सीजन के पहले दिन ईस्ट बंगाल को बहुत आसानी से हराने वाले केरला ब्लास्टर्स आज बंगाल की दूसरी चुनौती पर पार नहीं पा सके, क्योंकि वे मेरनर्स के सामने धराशायी हो गए। इस सीजन की पहली जीत से कोच जुआन फेरांडो की टीम एटीके मोहन बागान तालिका में नौवें से पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं केरला ब्लास्टर्स अपने दूसरे मैच में अपनी पहली हार के बाद पांचवें से सातवें स्थान पर लुढ़क गई है।

हल्की बूंदा-बांदी के बीच मैच का पहला गोल छठे मिनट में आया, जब यूक्रेन के इवान कालिइझयी के बेहतरीन फिनिश से केरला ब्लास्टर्स 1-0 की शुरुआती बढ़त पर आ गए। इस हमले में केरला के खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन वन टच का तालमेल नजर आया। दाहिने फ्लैंक पर ग्रीक स्ट्राइकर दिमित्रियोस डायमांटाकोस ने बागान के डिफेंडर से गेंद जीतने के बाद इवान की तरफ क्रॉस डाला, जिसे उन्होंने साहिल अब्दुल समद को पास दिया। साहल ने स्किल दिखाते हुए अपने साथ लगे डिफेंडर को छकाने के बाद गोललाइन के पास गेंद को नियरपोस्ट पर इवान की तरफ माइनस किया, जिसे यूक्रेनी फॉरवर्ड ने सटीक दिशा दिखाकर गोललाइन पार करा दी और बागान के गोलकीपर विशाल कैथ देखते रहने के अलावा कुछ नहीं कर सके।

26वें मिनट में दिमित्री पेट्राटोस ने एक आसान अवसर को गोल में तब्दील करके एटीके मोहन बागान को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। ऑस्ट्रेलियाई अटैकिंग मिडफील्डर के लिए गोलपोस्ट की तरफ निशाना लगाने का यह आसान अवसर बनाया फ्रेंच-मोरोक्कन अटैकिंग मिडफील्डर ह्यूगो बौमस ने। मैदान के अटैकिंग थर्ड में एक सटीक थ्रू-पास लेने के बाद बौमस तेजी से गेंद लेकर बॉक्स के अंदर घुसे। वह चाहते तो खुद ही गोल करने के लिए शॉट ले सकते थे लेकिन उन्होंने इस लालच को त्याग करके गोलकीपर गिल और केरला के अन्य डिफेंडरों के सामने से गेंद दिमित्री की तरफ सेंटर की। बाकी का काम दिमित्री के बाएं पैर ने पूरा किया।

38वें मिनट में जॉनी काउको ने शानदार गोल करके एटीके मोहन बागान को 2-1 से आगे कर दिया। दाहिने फ्लैंक से मनवीर सिंह ने एक बढ़िया पास बॉक्स के अंदर डाला, जिस पर फिनलैंड के मिडफील्डर ने पीछे से रन बनाते हुए दाहिने पैर से करारे शॉट से सटीक निशाना लगाकर गेंद को गोलकीपर प्रभसुखन के ऊपर से गोलजाल में उलझा दिया। इसके साथ ही बागान 2-1 की बढ़त के साथ हाफटाइम ब्रेक पर गई।

62वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई अटैकिंग मिडफील्डर दिमित्री पेट्राटोस ने मैच में अपना दूसरा गोल करके बगान की बढ़त को 3-1 कर दिया। बाएं फ्लैंक से एक हमले में बौमस से पास लेने के बाद लिस्टन कोलाको ने बॉक्स के अंदर घुसने के बाद गेंद को सेंटर किया और दिमित्री ने दाहिने पैर से गेंद को गोललाइन के पार पहुंचा दिया।

81वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी राहुल केपी ने लंबी दूरी से बेहतरीन गोल करके बागान की बढ़त को कुछ कम करते हुए स्कोर 2-3 कर दिया। उनके इस गोल में गोलकीपर विशाल कैथ की खराब कीपिंग की बड़ी भूमिका रही। क्योंकि 65वें मिनट में मैदान पर उतरे राहुल के दाहिने फ्लैंक से करारे राइट फुटर शॉट को कैथ अपने घुटने के बल बैठकर भी सही ढंग से कैच नहीं कर सके और गेंद उनके नीचे से लुढ़ती हुई सेकेंड पोस्ट पर लगकर गोललाइन पार कर गई।

88वें मिनट में लेनी रोड्रिगेज ने गोल करके बागान की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 4-2 कर दिया। एक जवाबी हमले में सेंटर सर्कल से पास लेने के बाद दिमित्री पेट्राटोस ने बॉक्स की तरफ थ्रू-पास देकर लेनी के लिए अवसर बनाया, जिसे लेनी ने आगे आते हुए गोलकीपर के पैरों के बीच से गेंद निकालकर गोल कर दिया।

छह मिनट के स्टॉपेज टाइम के दौरान 90+2वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई अटैकिंग मिडफील्डर दिमित्री पेट्राटोस ने हैट्रिक पूरी करके 5-2 से बागान की जीत की पर मोहर लगा दी। फिर से बने इस काउंटर अटैक पर लिस्टन कोलाको के पास पर उन्होंने यह गोल किया। एटीके मोहन बागान की यह हीरो आईएसएल की 25वीं जीत है।

आज के परिणाम के बाद इन दोनों टीमों के बीच पांचवें हीरो आईएसएल मुकाबले में भी मेरिनर्स ने टस्कर्स के खिलाफ भी अपने अपराजित रहने का सिलसिला जारी रखा। पांच मुकाबलों में कुल 23 गोल हो गए हैं। मेरिनर्स ने 15 गोल किए हैं और चार मैच जीते हैं जबकि टस्कर्स ने 8 गोल बनाए हैं और कोई नहीं जीता है। एक मैच ड्रा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+