FIFA World Cup: कतर और भारत के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव

FIFA World Cup 2026 AFC qualifiers match: भारत मंगलवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर मैच में कतर की मेजबानी करने के लिए तैयार है। 16 नवंबर को कुवैत के खिलाफ ग्रुप फेज में अपना पहला मैच जीतने के बाद ब्लू टाइगर्स आत्मविश्वास से भरे होंगे और मैच में जीत की उम्मीद के साथ आगे बढ़ेंगे।

वहीं दूसरी ओर कतर, एशिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है, उसने अपने आखिरी मैच में भी तीन अंक हासिल किए और उसने घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 8-1 की जीत में अपना दबदबा बनाया। कतर के खिलाफ जीत भारत की क्वालीफाइंग संभावनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएगी, लेकिन ब्लू टाइगर्स के लिए यह इतना आसाना भी नहीं होने वाला है।

FIFA World Cup

India vs Qatar: फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच कब शुरू होगा?
भारत और कतर के बीच फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर मैच मंगलवार, 21 नवंबर को शाम 07:00 बजे होगा, जोकि भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

India vs Qatar: फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच कहां देखें?
भारत और कतर के बीच फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 1, स्पोर्ट्स18 1एचडी और स्पोर्ट्स 183 पर किया जाएगा।

India vs Qatar: फीफा विश्व कप क्वालीफायर लाइव कहां देखें
भारत और कतर के बीच फीफा विश्व कप 2023 क्वालीफायर मैच को जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+