ISL 2021-22: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हरा कर टॉप-3 में पहुंची चेन्नइयन

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। चेन्नइयन एफसी के लिए फिसड्डी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी उतना आसान शिकार साबित नहीं हुई, जितनी कि उम्मीद की जा रही थी। थोड़ी मशक्कत के साथ ही सही, लेकिन चेन्नइयन शनिवार को फतौर्डा स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के लीग मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-1 से हराने में सफल हुई। इस जीत के साथ ही पूर्व चैम्पियन चेन्नइयन सातवें स्थान से छलांग लगाकर अंक तालिका की शीर्ष चार टीमों में शामिल हो गई है। कोच बोजिदार बांदोविक की टीम 12 मैचों में पांचवीं जीत और तीन ड्रा से 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की यह 13 मैचों में आठवीं हार रही।

कोच खालिद जमील की टीम मात्र नौ अंकों से साथ तालिका की सबसे फिसड्डी टीम बनी हुई है। मैच में शानदार डिफेंडिंग करने के लिए चेन्नइयन के सर्बियाई डिफेंडर स्लाव्को डामजांकोविक को हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। आज के संघर्षपूर्ण मैच का पहला गोल 35वें मिनट में आया, जब लालदानमाविआ राल्टे ने चेन्नइयन के गोलकीपर देबजीत मजूमदार की गलती का फायदा उठाते हुए गोल कर दिया और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 1-0 से बढ़त दिला दी।

और पढ़ें: Legends League Cricket में नमन ओझा ने मचाई तबाही, 9 छक्के-15 चौके लगाकर ठोंकी 140 रनों की पारी

यह गोल फ्लैग किक पर मिला, दाहिने कॉर्नर से इमरान खान की किक पर गेंद फ्लोट करती हुई बॉक्स के अंदर पहुंची, लेकिन गोलची देबजीत गेंद को सही ढंग से पंच नहीं कर सके और गेंद पैट्रिक फ्लोटमैन के पैरों के आगे गिरी और सबके बीच से लालदानमाविआ गेंद को गोललाइन पार करने में सफल रहे।

मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ के 52वें मिनट में एरिएल बोर्यसियुक ने ताकतवर राइट फुटर शॉट से गोल करके चेन्नइयन को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। रहीम अली बॉक्स के अंदर से गेंद को माइनस किया, जिस पर पोलिश डिफेंसिव मिडफील्डर एरिएल का बॉक्स के बाहर से लगाया गया शक्तिशाली राइट फुटर शॉट नार्थईस्ट के मिडफील्डर सहनाज सिंह से डिफ्लेक्ट होकर गोलकीपर मिरशाद मिचु को छका गया। वह अपने दाहिनी तरफ डाइव लगाने के बावजूद गेंद को गोलपोस्ट के अंदर जाने से नहीं रोक सके। 58वें मिनट में व्लादिमीर कोमैन की बेहतरीन फ्री-किक के जरिये चेन्नइयन 2-1 की बढ़त पर आ गई।

और पढ़ें: PKL 2022: यु मुंबा ने तेलुगु टाइटंस को हराया, प्वाइंटस टेबल में लगाई 3 स्थान की छलांग

उक्रेन में जन्में हंगरी के अटैकिंग मिडफील्डर कोमैन ने एक मुश्किल कोण से बेहतरीन राइट फुटर किक लगाकर सभी खिलाड़ियों के ऊपर से गेंद को सेकेंड पोस्ट पर गोलजाल में डाल दिया। फ्री-किक के रूप में यह मौका कप्तान अनिरुद्ध थापा के खिलाफ बाएं फ्लैंक पर बॉक्स के बाहर मशहूर शरीफ द्वारा फाउल करने से बना।आज चेन्नइयन लीग में हाईलैंडर्स के खिलाफ अपनी जीत को डबल करने में कामयाब रहे। क्योंकि लीग के पहले चरण में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो चेन्नइयन 2-1 के अंतर से ही विजयी हुई थी।

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 22)
Pos Club M W D L GD Points
1 Kerala Blasters FC 11 5 5 1 8 20
2 Jamshedpur FC 11 5 4 2 6 19
3 Chennaiyin FC 12 5 3 4 -2 18
4 Hyderabad FC 11 4 5 2 10 17
5 Mumbai City FC 11 5 2 4 2 17
6 Odisha FC 11 5 1 5 -4 16
7 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
8 Bengaluru FC 11 3 4 4 1 13
9 FC Goa 12 3 4 5 -5 13
10 SC East Bengal 12 1 6 5 -8 9
11 NorthEast United FC 13 2 3 8 -10 9

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+