ISL 2021-22: जोर्गे ओर्टिज के दम पर जीती गोवा, चेन्नइयन का डिफेंस भेद 1-0 से हराया

ISL 2021
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग के 54वें मुकाबले में चेन्नइयन एफसी की टीम के लिये जरूरत से ज्यादा डिफेंसिव रहने की रणनीति नुकसान दायक साबित हुई और उसकी टीम को गोवा एफसी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। गोवा एफसी के लिये जोर्गे ओर्टिज ने चेन्नइयन एफसी के डिफेंस को भेदा और एकमात्र गोल कर हार की हैट्रिक से टीम को रोका। शनिवार रात को बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के इस लीग मुकाबले में एफसी गोवा ने चेन्नइयन एफसी को 1-0 से हराया। गोवा के डिफेंडर अनवर अली को शानदार डिफेंडिंग के लिए हीरो ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया।

इस जीत से गोवा नौवें पायदान से छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गई है। कोच डेरिक परेरा की टीम 10 मैचों में तीन जीत और तीन ड्रा से 12 अंक जुटा चुकी है। वहीं, इस हार से चेन्नयन का शीर्ष चार में पहुंचने का सपना आज पूरा नहीं हो सका है। कोच बोजिदार बांदोविक की पूर्व चैम्पियन टीम 10 मैचों में 14 अंक जुटाकर तालिका में छठे स्थान पर बरकरार हैं। चेन्नइयन के खाते में चार जीत और दो ड्रॉ हैं।

और पढ़ें: जानें क्या रहे पहले ही हफ्ते में क्रिकेट के 3 बड़े उलटफेर, 2022 के साथ हो गई बदलाव की शुरुआत

इस मैच में चेन्नइयन इतना ज्यादा रक्षात्मक फुटबॉल खेली कि उसकी ओर से केवल एक बार ही सटीक निशाना लगाया जा सका, जिसे मिरलान मुर्जायेव ने दूसरे हाफ में राइट फुटर से लिया था लेकिन उसे गोलकीपर नवीन कुमार ने आसानी से रोक दिया। 82वें मिनट में मैच का पहला गोल आया, जब जोर्गे ओर्टिज ने बेहतरीन लेफ्ट फुटर शॉट लगाकर एफसी गोवा को 1-0 से आगे कर दिया। बॉक्स के बाहर से स्पेनिश फॉरवर्ड के लगाए शॉट पर चकमा खाकर चेन्नइयन के गोलकीपर देबजीत मजूमदार गेंद को अपने ऊपर से गोलपोस्ट के अंदर जाते हुए देखने के सिवाय कुछ नहीं कर सके।

पहला हाफ गोलरहित रहा, क्योंकि दोनों ही टीमों की डिफेंस का खेल में दबदबा रहा, क्योंकि किसी ने भी आक्रामकता नहीं दिखाई। हमलों के मामले में एफसी गोवा कुछ बेहतर रही। मिडफील्डर ग्लेन मार्टिन और स्पेनिश मिडफील्डर एल्बर्टो नोगुएरा के शॉट्स ने चेन्नइयन के गोलकीपर देबजीत मजूमदार को बचाव करने पर मजबूर किया, जबकि गोवा के गोलकीपर नवीन कुमार की परीक्षा चेन्नइयन के फॉरवर्ड नहीं ले सके। गोवा की टीम का नियंत्रण 65 फीसदी गेंद पर रहा और वो बार-बार चेन्नइयन के बॉक्स के अंदर घुसने का प्रयास करती नजर आई। गोवा की ओर से कुल आठ शॉट लगाए गए, जिसमें से दो-तीन लक्ष्य पर थे जबकि चेन्नइयन की ओर से लगे दो शॉट दिशाहीन रहे। इस तरह हाफटाइम तक स्कोर 0-0 था।

और पढ़ें: ISL 2021-22: कोरोना वायरस की चपेट में आयी मोहन बागान की टीम, स्थगित हुआ ओडिशा के खिलाफ मैच

54 मैचों के बाद आईएसल की अंकतालिका

Points Table - ISL 2021-22 (Updated as of January 8 )
Pos Club M W D L GD Points
1 Mumbai City FC 10 5 2 3 5 17
2 Hyderabad FC 9 4 4 1 11 16
3 Jamshedpur FC 10 4 4 2 5 16
4 ATK Mohun Bagan 9 4 3 2 2 15
5 Kerala Blasters FC 9 3 5 1 5 14
6 Chennaiyin FC 10 4 2 4 -3 14
7 Odisha FC 9 4 1 4 -4 13
8 FC Goa 10 3 3 4 -4 12
9 Bengaluru FC 10 2 4 4 -2 10
10 NorthEast United FC 10 2 2 6 -7 8
11 SC East Bengal 10 0 6 4 -8 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+