FIFA World Cup: 'मेसी से हमारी टीम को डर नहीं लगता', फाइनल से पहले फ्रांस के खिलाड़ी का बड़ा बयान

Argentina vs France, 2022 World Cup final: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाना है। रविवार को होने वाले इस मैच से पहले खिलाड़ियों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।

Argentina vs France

Argentina vs France, 2022 World Cup final: फ्रांस ने मोरक्को को हराकर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। फ्रांस का सामना अब लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना से 18 दिसंबर को होगा। इस मैच पर फुटबॉल फैंस की नजरें बनी हुई है। फ्रांस की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल का सफर तय करने में सफल रही है। लियोनेल मेसी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, ऐसे में वह टीम को खिताब दिलाकर विदा लेना चाहेंगे।

मेसी की टीम का होगा फ्रांस से मुकाबला

मेसी की टीम का होगा फ्रांस से मुकाबला

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस साल का खिताब अपने नाम करने की होगी। इससे पहले साल 2018 के वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में फ्रांस एक बार फिर यही कारनामा दोहराना चाहेगी। जबकि अर्जेंटीना की कोशिश फ्रांस की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनने की होगी।

मेसी को लेकर आया बड़ा बयान

मेसी को लेकर आया बड़ा बयान

फ्रांस ने बुधवार को विश्व कप सेमीफाइनल में मोरक्को को 2-0 से हराकर खिताब की तरफ एक ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस जीत के बाद फ्रांस के डिफेंडर खिलाड़ी थियो हर्नादेज ने एक बड़ा बयान दिया है। हर्नादेज का दावा है कि लियोनेल मेसी मौजूदा चैंपियन को डराते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेसी दुनिया के बेस्ट खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन वह फ्रांस की टीम पर उस तरह का असर नहीं छोड़ पाए हैं।

मेसी महान फुटबॉलर हैं, लेकिन...

मेसी महान फुटबॉलर हैं, लेकिन...

थियो हर्नादेज ने मोरक्को के खिलाफ पांच मिनट के बाद स्कोरिंग की शुरुआत की। मैच के बाद एक इंटरव्यू में हर्नादेज ने कहा कि मेसी यकीनन अब तक के सबसे महान फुटबॉलर हैं, जो 35 साल की उम्र में भी अपनी टीम के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन फ्रांस की टीम उनसे निपटने के लिए तैयार है। वह अपनी पहली विश्व कप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं, लिहाजा फ्रांस के मुकाबले उन पर दबाव अधिक होगा।

फाइनल को लेकर उत्साहित दोनों टीमों के खिलाड़ी

फाइनल को लेकर उत्साहित दोनों टीमों के खिलाड़ी

उन्होंने कहा कि हम अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। अब हमें फाइनल के बारे में सोचना है। मैं थक गया हूं, लेकिन विश्व कप का सेमीफाइनल जीतना अच्छा है। अर्जेंटीना एक अविश्वसनीय टीम है लेकिन हमारे पास भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर सेमीफाइनल जीतकर मेसी की टीम के खिलाड़ियों के हौसले भी बुलंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+