VIDEO: जीत के बाद लियोनेल मेसी ने टेबल पर चढ़कर किया धांसू डांस, वीडियो वायरल

अर्जेंटीना की फुटबॉल वर्ल्ड कप में जीत के बाद लियोनेल मेसी ने शानदार डांस किया, टीम के अन्य खिलाड़ी भी वीडियो में दिख रहे हैं।

Messi

Lionel Messi Dance video: लियोनेल मेसी का सपना था कि वह अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में खिताब जीते और यह पूरा भी हो गया। फ्रांस के खिलाफ रविवार को खेले गए फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज करते हुए मेसी का सपना पूरा कर दिया। इस दिग्गज खिलाड़ी ने फाइनल मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल किये थे। मेसी ने आगे से लीड करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया और ट्रॉफी हासिल कर ली। इसके बाद वह ख़ुशी के मारे डांस करते दिखे।

मेसी ने डांस कर मनाया जश्न
अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी सबसे ज्यादा खुश दिखे। मैदान पर साथी खिलाड़ियों ने उनको गले लगाया और वहां डांस भी हुआ लेकिन असली मज़ा ट्रॉफी उठाने के बाद ही आया। ट्रॉफी हाथ में लेकर मेसी ड्रेसिंग रूम में जाकर नाच रहे हैं। इस दौरान वह टेबल के ऊपर भी चढ़ जाते हैं। बाकी खिलाड़ी भी इसमें मेसी के साथ दिखते हैं और काफी जश्न मनाया जाता है। मेसी की ख़ुशी इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखी जा सकती है।

दबाव में भी शांत थे मेसी
मैच के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान ने खुद कि भावनाओं पर काबू रखा था। वह दबाव के समय में भी ऐसा दिखा नहीं रहे थे और फ्रांस को पराजित करने की योजना सोच रहे थे। खुद उन्होंने अर्जेंटीना के लिए दो गोल दागे थे। इसके अलावा पेनल्टी शूटआउट में भी मेसी ने गोल किया था। अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध थे। इस तरह अर्जेंटीना ने एक मुश्किल मैच में फ्रांस को हरा दिया।

मेसी का अहम बयान
मेसी ने जीत के बाद कहा कि मेरा यह सपना बचपन से था कि मैंने अर्जेंटीना के लिए फुटबॉल वर्ल्ड कप में जीत हासिल करूँ। आज यह पूरा हो गया। टूर्नामेंट के दौरान मुझे दिख रहा था कि ट्रॉफी काफी करीब आ रही है। इससे ज्यादा मुझे और क्या चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+