VIDEO: अर्जेंटीना की जीत के बाद मार्टिनेज की अश्लील हरकत सामने आई, हो सकती है कार्रवाई
अर्जेंटीना ने फ्रांस को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मार्टिनेज ने बेहतरीन काम करते हुए टीम के लिए कुछ गोल बचाए थे।

Argentina vs France Final: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराते हुए खिताब पने नाम कर लिया। अर्जेंटीना की जीत में कुछ खिलाड़ियों को ज्यादा योगदान देखने को मिला और एमिलियानो मार्टिनेज का नाम भी उनमें शामिल है। पेनल्टी शूटआउट में इस गोलकीपर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। मुकाबले के बाद उनको पुरस्कार भी मिला लेकिन उसके बाद उनकी हरकत हैरान करने वाली थी। सभी का कहना है कि मार्टिनेज से इसकी उम्मीद नहीं थी।
मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मार्टिनेज को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। उनको गोल्डन ग्लव मिला था। बतौर गोलकीपर बेहतरीन काम के लिए उनको यह पुरस्कार दिया गया था। हाथ के आकार की तरफ बने इस इनाम को मार्टिनेज ने अपने प्राइवेट पार्ट की तरफ डालकर जश्न मनाया। किसी ने भी उनकी इस हरकत को सही नहीं बताया।
कतर में कानून काफी सख्त है। छोटी से छोटी घटना पर भी इस वर्ल्ड कप के दौरान नज़र रखी जा रही थी। देखना होगा कि मार्टिनेज को लेकर कोई एक्शन लिया जाएगा या नहीं। अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन शायद अपने खिलाड़ी की इस हरकत को नज़रअंदाज करेगा क्योंकि जीत की ख़ुशी में भावनाएं भी साथ होती हैं। मार्टिनेज को शायद यह अंदाजा भी नहीं होगा कि वह इस तरह की अश्लील हरकत कर रहे हैं। ऐसे में उनके ऊपर शायद कोई कार्रवाई ना हो।
मार्टिनेज ने फाइनल मैच में फ्रांस की तरफ से आए कुछ शॉट्स का बचाव किया था। इसके बाद टाई ब्रेकर में उन्होंने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। फ्रांस की तरफ से शूटआउट में आया दूसरा शॉट उन्होंने रोककर अपनी टीम को बढ़त की तरफ धकेल दिया। यहां से अर्जेंटीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फ्रांस को 4-2 से हरा दिया। इससे पहले मेसी ने सामान्य टाइम के दौरान 2 गोल दागे थे। फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागे। पेनल्टी शूटआउट में भी उनकी तरफ से एक गोल आया। यह दुर्भाग्य ही था कि वह टीम को जीत नहीं दिला पाए।












Click it and Unblock the Notifications